CG NEWS: ट्रक और यात्री बस की भीषण टक्कर, बस में 60-70 यात्री थे सवार

Date:

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में आज सुबह हुए एक गंभीर सड़क हादसे में ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा राछाभाटा के पास हुआ, जब शुक्ला ट्रेवल्स की बस केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी। बस में 60 से 70 यात्री सवार थे, और दुर्घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और ड्राइवर फरार हो गया। हादसे में बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी नवागढ़ में भर्ती किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है, और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...