जब शादी कर ही ली थी! तो इमली के पेड़ से लटक कर आत्महत्या क्यों कर ली प्रेमी जोड़े ने?

Date:

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां वार्ड नंबर एक की पुरानी मंडी में एक इमली के पेड़ से प्रेमी जोड़े के शव लटकते हुए पाए गए। यह दृश्य देखकर सुबह-सुबह इलाके के लोग स्तब्ध रह गए।

सूत्रों के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और परिजनों से पूछताछ जारी है. प्रेमी जोड़े की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि दोनों ने शादी कर ली थी, तो फिर साथ जीने के बजाय मौत को क्यों चुना?
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है। लोग इस बात को लेकर स्तब्ध हैं कि आखिर क्या वजह रही होगी, जिसने दोनों को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

‘दाऊ’ की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वाले 2 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज!

भिलाई: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े...

बर्थ डे पर सरप्राइज गिफ्ट में मौत, पढ़िए एक फिल्मी पर सच्ची कहानी!

कहानी किसी थ्रिलर फिल्म की पटकथा जैसी है, पर...

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...