खरोरा: सोमवार बाजार स्थानांतरण पर कांग्रेस का विरोध, जानें विधायक अनुज ने क्या कहा…

Date:

नगर पंचायत खरोरा में सोमवार बाजार स्थानांतरण का मामला विवादित होता जा रहा है, एक ओर जहां नपं अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता कर प्रस्ताव पारित होने की जानकारी देते हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के पार्षदों ने भी पत्रकारवार्ता कर प्रस्ताव खारिज होने की बात कह रहे हैं ऐसे में प्रदेशवाद ने पक्ष और विपक्ष के सभी पार्षदों से बात की जिसकी रिपोर्ट इस खबर में प्रसारित की जा रही है।

कांग्रेस की महिला पार्षद मोना भाटिया और नीलम अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा की वे इस प्रस्ताव के खिलाफ हैं जिसमें बाजार को स्थानांतरित करने की बात है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित पार्षद सुरेंद्र गिलहरे, पन्ना देवांगन, जुबैर अली, कपिल नशीने के साथ कांग्रेस नेता और पार्षद प्रतिनिधि बबलू भाटिया उपस्थित थे।
पार्षदों ने बताया की 14 नवंबर को आयोजित परिषद की बैठक में गौसेवा संस्था और बाजार स्थानांतरण के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया गया था उसके बाद अध्यक्ष द्वारा गलत जानकारी पेश कर मामले को विवादित किया जा रहा है, महिला पार्षदों ने कहा की जब इस प्रस्ताव पर एक तिहाई बहुमत से विरोध हुआ फिर सर्वसम्मति से पारित होने जैसी कोई बात ही नही।
बताते चलें की नपं अध्यक्ष ने अपने बयान में बताया था की स्थानांतरण का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित हुआ जिसकी सहमति सीएमओ ने भी दी थी
कांग्रेस के पार्षदों ने इस मामले पर बीजेपी के नपं अध्यक्ष को घेरा है और नगर की महिलाओं के साथ अन्याय करने की बात कहते हुए महिला पार्षदों ने गुरुवार बाजार का उदाहरण रखा और स्थानांतरण से परेशानी की बात कही और कहा की हर परिस्थिति में सोमवार बाजार को स्थानांतरण से रोकेंगे।
वहीं पार्षद पति और कांग्रेस नेता बबलू भाटिया ने अध्यक्ष के आरोप पर कहा की नगर का नागरिक होने के नाते वे जन भावना के साथ हैं और इसी भाव के साथ बाजार स्थानांतरण का विरोध कर रहे हैं।

वहीं विधायक अनुज शर्मा ने इस मामले पर जनभावना का हवाला देते हुए कहा है कि जो जनता के लिए उचित और उसके इच्छा का होगा वही निर्णय लिया जाएगा।

वीडियो में देखिए किसने क्या कहा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली...

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...