ईवीएम से चुनाव होंगे तो कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी: लखमा

Date:

भाजपा और कांग्रेस में ईवीएम को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लखमा ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।
कोंटा विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बुधवार को यहां पत्रवार्ता लेते हुए कहा कि अगर अब आगे ईवीएम से चुनाव होंगे तो कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भगवान बताया।
लखमा ने चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार महान भगवान हो गए हैं। लखमा ने कहा कि ईवीएम की जगह अब बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। लखमा ने कहा कि अमेरिका जैसे देश में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है, लेकिन भारत में ईवीएम से चुनाव करवाया जा रहा है।
देश में पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी जैसे बड़े नेता थे, तब भी किसी भी प्रदेश में कोई बड़े अंतर से चुनाव नहीं जीतता था। कवासी ने कहा कि मैं नागपुर गया था। वोटर्स की मांग के बाद ही कांग्रेस अब बैलेट पेपर से चुनाव करवाने लड़ाई लड़ेगी। मामले में इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं से बात चल रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ईव्हीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कांग्रेस प्रत्याशी के घर में 6 वोट हैं, लेकिन उनको एक भी वोट नहीं मिला? इसी तरह महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में जिस पोलिंग बूथ से हम जीतते थे, आज वहां एक भी वोट नहीं मिल रहा है, ये कैसे संभव है? जब हम बैलेट पेपर से चुनाव करवाते थे, तो शाम-रात तक मतदान का प्रतिशत पता चल जाता था, लेकिन आज इलेक्ट्रॉनिक मशीन होने के बाद भी दूसरे दिन तक आंकड़े बदलते रहते हैं।
दिल्ली रवाना होने से पहले भूपेश ने मीडिया से यह बातें कहीं। दरअसल चुनाव के परिणामों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस ने दिल्ली में शुक्रवार 29 नवंबर को कार्यसमिति की बैठक बुलाई। इसमें विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव के परिणामों पर चर्चा हुई। भूपेश इसमें शामिल होने दिल्ली में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

प्रदेश में मजबूत होती स्थानीयता के पीछे CKS के दस सालों की कड़ी मेहनत!

प्रदेश में मजबूत होती स्थानीयता और CKS  छत्तीसगढ़ शांत और...

तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, हमारी एकता, शौर्य और सम्मान का प्रतीक है: अनुज

राजधानी रायपुर के भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भारत...

रायपुर ननि: MIC की बैठक, करोड़ों के विकास काम तय…पढ़िए!

रायपुर: नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक...

छत्तीसगढ़ में पांच हजार शिक्षक भर्ती का ऐलान…जानिए !

छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिलने वाली...