संदेहास्पद मौत: फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़ी महिला की लाश घर में मिली, करोड़ों के घोटाले का आरोप

Date:

फ्लोरा मैक्स कंपनी के खिलाफ हुई कानूनी कार्रवाई के साइड इफेक्ट अब सामने आने लगे हैं। कंपनी से जुड़ी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक का शव उसके घर पर ही पाया गया है। मृतका का नाम 30 वर्षीय भगवती बाई था और वो सकदुककला गांव की निवासी थी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया,कि मृतका पिछले तीन दिनों से बीमार चल रही थी, जिसके कारण शायद उसकी मौत हुई होगी। लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

बताया जा रहा है कि मृतका ने करीब 80 महिलाओं को कंपनी से जोड़ा था। मगर जिस तरह से इस मामले में करोड़ों का घोटाला हुआ उसका प्रभाव कहीं न कहीं महिला पर पड़ा है। इस मामले में कंपनी के दो डायरेक्टर सहित टॉप टेन में शामिल दस महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। महिला की मौत के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया है।

फ्लोरा मैक्स कंपनी शहर के मध्य सिटी मॉल में संचालित था। जहां महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने वाली कंपनी चल रही थी। कुछ दिन पहले ही भारी संख्या में महिलाओं ने कंपनी के खिलाफ घोटाले का आरोप लगाते हुए एसपी और कलेक्टर को शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दो डायरेक्ट समेत 10 टॉप 10 महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में कंपनी को सील कर जांच कार्यवाही शुरू की है और इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी करने की बात कह रही है। फिलहाल, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली...

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...