पन्ना में चमकी भाई-बहन की किस्मत: खदान में मिले बेशकीमती हीरे, 4 दिसंबर को होगी नीलामी

Date:

पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर कमाल दिखाया है। इस धरती ने इस बार एक भाई और बहन को मालामाल किया है। भाई बहन को हीरे की खदान से एक 2 नहीं बल्कि 6 हीरे मिले हैं। दोनों भाई बहन ने हीरों को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। हीरा पारखी अनुपम सिंह के अनुसार भाई-बहन द्वारा जमा कराए गए हीरे 8.65 कैरेट के हैें। जिसमें 6 हीरे शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख हो सकती है।

अलग अलग माप के हैं हीरे

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि दिव्यांश और प्रनाजल तिवारी और ने 6 हीरे जमा किए हैं, जिनका वजन क्रमशः 0.33, 0.66, 0.83, 1.84, 1.49 और 3.50 कैरेट है। आगामी नीलामी में 127 हीरे रखे जाएंगे, जिनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 17 लाख 49 हजार 726 रुपये है। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि दो युवक-युवती द्वारा जमा किए गए 6 हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

250 रुपए में मिलता है हीरे की खदान का पट्टा

जिले में कई लोग हीरा प्राप्त करने के लिए छोटी-छोटी खदानों के माध्यम से उत्खनन करते हैं, और इसके लिए वे हीरा कार्यालय में मात्र ₹250 जमा कर के अपनी किस्मत आजमाते हैं।

बेटे बेटी के नाम पर पिता ने ली थी खदान

कुमारी प्रनाजल के पिता नरेंद्र तिवारी ने अपने बच्चों के नाम पर हीरा कार्यालय से दो अलग-अलग पट्टे जारी करवाए थे, जिसके बाद उन्होंने सरकोह में हीरे की खदान खोदने का निर्णय लिया। अपनी किस्मत को आजमाने के उद्देश्य से उन्होंने इस खदान को खोदा, और उनको बहुत ही कम समय में हीरा प्राप्त हो गया। इस खदान से अच्छी किस्म के 6 नग हीरे प्राप्त हुए, जिन्हें उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा कराया है। ये हीरे आगामी 4 दिसंबर की नीलामी में रखे जाएंगे, जिसमें इन हीरों की नीलामी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...