चांवल बेच कर पी ली शराब…पत्नी ने कर दी हत्या!

Date:

जशपुर जिले के सोनक्यारी क्षेत्र के चिरोटोली शैला गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक पति वकील राम को शराब की लत थी, और उसने घर में रखा सरकारी चावल बेच दिया था। इस बात पर गुस्साई पत्नी बिरसी बाई ने विवाद के दौरान गमछे से पति का गला घोंट दिया। घटना के बाद आरोपी महिला जंगल में छिप गई थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

सन्ना थाना प्रभारी बृजेश यादव के अनुसार, घटना 10 नवंबर की शाम 7 बजे की है। वकील राम ने शराब के लिए घर का चावल पत्नी की जानकारी के बिना बेच दिया था, जिससे पत्नी बिरसी बाई भड़क गई। इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, और विवाद बढ़ने पर बिरसी बाई ने गमछे का इस्तेमाल कर अपने पति की जान ले ली। चश्मदीद गवाह और मृतक के बड़े भाई मद्रास राम ने अगले दिन चौकी सोनक्यारी में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वकील राम की मौत हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...