साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसा, महिला की मौत! गांव में मातम… पढ़िए पूरी खबर!

Date:

साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसा, अस्पताल ले जाते मौत घोटिया मोड़ पर हादसा, दिवाली की खरीदारी करने जा रही थी।

दिवाली की खरीदारी करने पति के साथ बाइक से बलौनाबार जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को यह घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया मोड़ के पास हुई। बिचराडीह निवासी 28 वर्षीय खोमलता कौशले पति योगेश की साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे वह बाइक से गिर गई और बुरी तरह घायल हो गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जहां खोमलता अपनी बेटियों और पति के साथ दीपावली की तैयारी कर रही थीं, वहीं इस दुखद घटना ने उनके परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार के लिए दीपावली का उत्सव एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया। मृतिका की दो बेटियां हैं।
पलारी थाना पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस दुखद घटना के बाद ग्राम बिनराडीह और आस-पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग खोम लता की असमय मृत्यु से गहरे सदमे में हैं और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...