रायपुर की बड़ी खबर: ऑफिस में काम करते समय फटा AC, दो लोगों की मौत

Date:

शनिवार (26 अक्टूबर) को एक आवासीय-सह-व्यावसायिक बिल्डिंग में एसी फटने की वजह से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि देर शाम देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता चौक के करीब एक बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर यह हादसा हुआ.

बताया जा रहा है कि ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में कर्मचारी अपना काम कर रहे थे, तभी वहां लगा एसी फट गया. इस दौरान ऑफिस में लगी खिड़की टूटकर नीचे गिर गई. ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकले और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस और दमकल की टीम को दी गई. इसके बाद दमकल और एम्बुलेंस के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिसर में प्रवेश करने पर बहुत धुआं था और एक पुरुष और महिला बेहोश पड़े थे, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो अन्य को बचा लिया गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आरिफ मंजूर खान (48 साल), मशरत खान (26 साल) के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...