26 को उपमुख्यमंत्री अरुण साव खरोरा में गौरवपथ निर्माण का करेंगे भूमिपूजन… और कौन होंगे शामिल यहां पढ़ें!

Date:

खरोरा: राजधानी रायपुर से लगे तेजी से विकसित हो रहे नगर पंचायत खरोरा में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है, एमिटी और आफ्ट जैसी संस्थानों के स्थापना के बाद से ही खरोरा राजधानी में जाना पहचाना नाम है, यहां लगभग हर सुविधा जो आरामदायक जीवन शैली की जरूरत है, उपलब्ध है साथ ही खरोरा से रायपुर, तिल्दा, आरंग, बलौदाबाजार और भाटापारा शहर की दूरी 50 किलोमीटर के दायरे में होने की वजह से नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए यह एक मुफीद जगह है, ऐसे में लंबे समय से यहां शहर के बीचों बीच गुजरने वाले मुख्य मार्ग को डिवाइडर युक्त लेन बनाने की मांग उठ रही थी।
नगरवासियों की मांग अब पूरी हो चुकी है, तिल्दा मार्ग में नायकटांड़ से खरोरा शहर गौरवपथ डिवाइडर युक्त मार्ग का निर्माण होने जा रहा है, जिसकी लागत 1946.70 लाख कुल लंबाई 3.50 किलोमीटर निर्माण का भूमिपूजन 26 अक्टूबर दिन शनिवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा अध्यक्षता करेंगे साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी विशिष्ट अतिथि होंगे, कार्यक्रम सुबह 11 बजे तिगड्डा चौक खरोरा में आयोजित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...