देवरी तरपोंगी टोल प्लाजा में मनमानी! भावेश बघेल ने दी चक्काजाम की चेतावनी!

Date:

छत्तीसगढ़ मे चरम पर टोल प्लाजा ठेकेदारो की मनमानी वसूली: भावेश बघेल

रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले देवरी तरपोंगी टोल प्लाजा में टोल कम्पनी द्वारा टोल टैक्स में वृद्धि की जा रही जिसके विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल ने स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यापार से जुड़े व्यापारियों के साथ टोल टैक्स ऑफिस में ज्ञापन सौंपा और मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक ओर डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में टोल फ्री कर रही है, नितिन गडकरी 20 किलोमीटर के आस पास स्थानीय लोगो को टैक्स नहीं लगने की बात करते है और दूसरी ओर टोल प्लाजा के ठेकेदार मनचाही वसूली करते है, जवाब देना होगा किसके आदेश मे यह वसूली की जा रही है।

भावेश बघेल ने कहा कि, सरकार बनते ही 500 रूपय मासिक फिर 660 और अब 800 यहां भी डबल इंजन की सरकार है यहां भेदभाव करते हुए टोल टैक्स में वृद्धि कर रही है ।एक हफ्ते के अंदर मनमानी बंद नहीं की गई तो चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आज महालक्ष्मी गणेश सरस्वती जी की महापूजा विधि और मुहूर्त जानें…पढ़ें!

लक्ष्मी पूजन का महत्व (Significance of Laxmi Pujan) ​दिवाली के...

ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोप,दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन सुर्खियों में…पढ़ें!

रायपुर: ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोपों को...

खरोरा: केसला सरपंच को न्यायालय ने क्यों हटाया?

खरोरा: ग्राम पंचायत केसला की सरपंच माया वंश को...

रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम…पढ़ें!

  उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या 7 नवंबर 2026 को...