AAFT को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान…किसने दिलाई यहां पढ़ें!

Date:

निखिल तिवारी ने AAFT विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाई प्रतिष्ठा, RBI प्रतियोगिता में जीता प्रतिष्ठित मेरिटोरियस अवार्ड

अर्जुनी: बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत अर्जुनी गांव के रहने वाले प्रसिद्ध कलाकार और कला शिक्षक, निखिल तिवारी ने AAFT विश्वविद्यालय, माठ, खरोरा में स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के प्रमुख के रूप में अपनी कला और शिक्षा के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा हासिल की है। हाल ही में आरबीआई की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने अपने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया, जिसमें उनकी छात्रा चेतना गंजीर की उत्कृष्ट कृति का चयन फाइनल राउंड के लिए हुआ। चेतना की इस सफलता और निखिल तिवारी की मेहनत ने विश्वविद्यालय को मेरिटोरियस अवार्ड दिलाया, जिसके अंतर्गत AAFT विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 15 कला शैक्षणिक संस्थानों में शामिल किया गया है।

इस प्रतिष्ठित जीत के अंतर्गत चेतना गंजीर को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, और विश्वविद्यालय को एक कंप्यूटर डेस्कटॉप पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ।

बता दे कि निखिल तिवारी का कला के प्रति रुझान बचपन से ही रहा है। उन्होंने अंबुजा विद्या पीठ, रवान से उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की और खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से चित्रकला में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री स्वर्ण पदक के साथ हासिल की। वर्तमान में वह AAFT विश्वविद्यालय से सिनेमा में पीएचडी कर रहे हैं।

कला के प्रति अपने जुनून और समर्पण के साथ, निखिल तिवारी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रचनात्मक क्षेत्रों की ओर प्रेरित करना है। उनका मानना है कि “कला सीखने का अर्थ जीवन सीखना है।”

उनकी यह उपलब्धि न केवल उनकी निजी सफलता है, बल्कि कला के प्रति उनके समर्पण और शिक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसने उनके विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई है। उनके इस उपलब्धि पर स्वस्नेही जन व गांववासियों ने उनके कला के प्रति प्रेम को देखते हुए शुभकामनाएं प्रदान किया।

कुश अग्रवाल की रिपोर्ट, पलारी, बलौदाबाजार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...