गैंगस्टर अमन साहू झारखंड से लड़ सकता है चुनाव! पूरी खबर यहां पढ़ें

Date:

रायपुर: रंगदारी की वसूली के लिए गोलीबारी के एक मामले में पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ लाया गया अमन साव झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच चुनावी रणभूमि में कूदने की तैयारी में है। पता चला है कि रायपुर जेल में बंद अमन साव बड़कागांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा। उसकी तरफ से झारखंड से आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर उसके हस्ताक्षर कराए हैं। इसके साथ ही, झारखंड हाईकोर्ट से साव को चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन किया गया है। इस बात की पुष्टि उसके बचाव पक्ष के वकील हेमंत सिकरवार ने की है।

अमन साव झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है और वर्तमान में रायपुर जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है।

पुलिस ने नहीं मांगी रिमांड

गैंगस्टर अमन साव को रायपुर के गंज थाने की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच JMFC कोर्ट में पेश किया। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद न्यायाधीश ने अमन को 28 अक्टूबर तक जेल भेज दिया। बताया गया है कि पुलिस ने अमन की और रिमांड नहीं मांगी।

लॉरेंस बिश्नोई से अमन साव का है खास संबंध

गैंगस्टर अमन साव का कहना है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से उसके खास संबंध है। अमन साव झारखंड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में गिना जाता है और वह हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में आरोपित है। वर्तमान में वह रायपुर की जेल में बंद है, इसके बावजूद उसने चुनावी मैदान में उतरने की योजना बनाई है। झारखंड एटीएस ने हाल ही में उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधों का भी खुलासा किया, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है।

इस सीट से चुनाव लड़ना चाहता है अमन साव

चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए साव ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार की अदालत में याचिका दायर की है। यदि अदालत उसे चुनाव लड़ने की अनुमति देती है, तो वह बड़कागांव विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाएगा। इस घटना ने झारखंड चुनावी माहौल में एक नया मोड़ ला दिया है, जहां एक कुख्यात गैंगस्टर की चुनावी दावेदारी ने राजनीति और अपराध के बीच संबंधों को एक बार फिर से उजागर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...