कृपया ध्यान देवे, रायपुर से चलने वाली ये चार ट्रेनें आज और कल रहेगी रद

Date:

भाटापारा और हथबंद रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा, जो गुरुवार, 17 अक्टूबर की रात 10 बजे से रात 2 बजे तक चलेगा। इस कार्य के कारण रेलवे ने चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, कुछ ट्रेनों को एक घंटे के लिए नियंत्रित किया जाएगा।

रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंद रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग नंबर 387 पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य गुरुवार, 17 अक्टूबर की रात 10 बजे से लेकर रात 2 बजे तक, यानी कुल चार घंटे तक, तीसरी अप एवं मिडिल लाइन पर ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने चार पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग के बाद सड़क मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों को ट्रेन संचालन के दौरान क्रॉसिंग गेट पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। यह न केवल सड़क यातायात को सुविधाजनक बनाएगा, बल्कि रेल संचालन को भी अधिक सुरक्षित और सुचारु करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...