खरोरा में जुआ खेल रहा युवक पुलिस से बचने तालाब में कूदा मौत! क्या है पूरा मामला यहां पढ़ें!

Date:

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां जुआ खेल रहा एक युवक पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया, जिसकी डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा का है. जानकारी के अनुसार, बीती रात कोतवाली पुलिस ने ग्राम खरोरा स्थित नया तालाब के पास जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए एक युवक तालाब में कूद गया, जिसकी डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिस्मिल यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बिस्मिल यादव का शव तालाब से बाहर निकाला और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है. जुआरियों से पुलिस ने 24,400 रुपये नकद और एक बाइक जब्त की है. मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

iNSta से LOVe फिर LIV in और आखिर में MUrder!

रायपुर: इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, चार साल का...

जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनि मत से पारित…क्या है नया नियम पढ़ें!

राज्यसभा में मंगलवार दोपहर विपक्षी दलों के भारी हंगामे...

बेटी हमर मान…भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश प्रदेश का नाम हुआ रौशन…पढ़ें!

रायपुर: ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं...