केंद्र सरकार का आदेश, CRPF के सुरक्षा घेरे में रहेंगे रमन सिंह, यहाँ पढ़ें वजह

Date:

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सुरक्षा में रहेंगे। केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि सभी वीआईपी सुरक्षा ड्यूटी से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो को हटा लिया जाए, जिससे उनकी तैनाती केवल आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए ही होगी। ऐसे वीआईपी, जिन्हें अधिक सुरक्षा खतरा है, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब CRPF के हवाले की जाएगी। यह नया आदेश अगले महीने से लागू हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार, संसद की सुरक्षा में कार्यरत CRPF जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे वीआईपी सुरक्षा विंग में शामिल हो सकें। इसके लिए एक नई बटालियन का गठन किया गया है, जो अब विभिन्न वीआईपी की सुरक्षा का कार्य करेगी।

सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में नौ जेड-प्लस श्रेणी के वीआईपी हैं, जिनकी सुरक्षा NSG के ब्लैक कैट कमांडो द्वारा की जा रही थी। अब ये सभी वीआईपी CRPF द्वारा संरक्षित होंगे।

CRPF के पास पहले से छह वीआईपी सुरक्षा बटालियन मौजूद हैं, और नई बटालियन के गठन के बाद यह संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि नई बटालियन कुछ महीने पहले तक संसद की सुरक्षा में तैनात थी, लेकिन अब यह कार्य केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...