SI भर्ती मामले में हाईकोर्ट का निर्देश…क्या कहा यहां पढ़िए!

Date:

हाईकोर्ट ने SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 15 दिन के भीतर जारी करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ में पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। हाईकोर्ट की जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार को 975 पदों के लिए SI भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द जारी करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने 15 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है, जिससे लंबित भर्ती प्रक्रिया में एक नई उम्मीद जगी है। अभ्यर्थियों का आक्रोश: मांगी थी इच्छा मृत्यु परीक्षा परिणाम में हो रही देरी से निराश होकर राजधानी रायपुर में अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरना दिया था। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि या तो SI भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाए, या फिर उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 6 वर्षों से इस परिणाम का इंतजार कर रहे हैं और अब उनके धैर्य का बांध टूट गया है। गृह मंत्री के बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन रविवार को राज्य भर से सैकड़ों की संख्या में SI भर्ती के अभ्यर्थी रायपुर पहुंचे और गृह मंत्री के सिविल लाइन स्थित बंगले के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए। उनकी तख्तियों पर लिखा था, “S.I. रिजल्ट जारी करें या इच्छा मृत्यु दें।” अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार को अब स्पष्ट करना चाहिए कि रिजल्ट जारी होगा या नहीं। प्रदर्शन के बाद बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

2018 से लंबित है भर्ती प्रक्रिया

गौरतलब है कि SI भर्ती परीक्षा वर्ष 2018 में हुई थी, लेकिन अब तक इसका परिणाम जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों ने कई बार आंदोलन और धरने के जरिए अपनी मांग उठाई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। इस देरी से अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब दे चुका है और अब वे आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं। इस आदेश के बाद उम्मीद की जा रही है कि राज्य सरकार जल्द ही SI भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करेगी, जिससे आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा और भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का प्रशिक्षण व उन्नत बीज…पढ़ें!

एनआईबीएसएम ने किसानों को दिया वैज्ञानिक सरसों उत्पादन का...

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…पढ़ें!

जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर...

भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और...