नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हाई स्कूल घिवरा में एम. आर. एम. हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…पढ़ें!

Date:

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हाई स्कूल घिवरा में एम. आर. एम. हॉस्पिटल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशामुक्त भारत की दिशा में सार्थक पहल, एम.आर.एम. हॉस्पिटल एवं मनोरमा सेवा फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

नशा मुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के निर्देशों के परिपालन में एम. आर. एम. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, खरोरा एवं मनोरमा सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय हाई स्कूल, घिवरा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एम. आर. एम. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, खरोरा की संचालक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता सिरमौर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न रखे, जिनका डॉ. नम्रता सिरमौर द्वारा सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। इस संवादात्मक पहल के माध्यम से बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल घिवरा की प्राचार्य श्रीमती ईश्वरी पाण्डेय, श्री प्रभाकर नायक, श्री दीपक गुप्ता, श्री नीलकमल सायतोड़े, श्री चंद्र प्रकाश ढीढी, संकुल समन्वयक घिवरा श्री कैलाश बघेल सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे।

एम. आर. एम. मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं मनोरमा सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जन-जागरूकता के माध्यम से एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा: ग्राम पंचायत मुड़पार में मितानिन सम्मान समारोह आयोजित, स्वास्थ्य व पोषण कर्मियों का हुआ सम्मान…पढ़ें!

ग्राम पंचायत मुड़पार में मितानिन सम्मान समारोह आयोजित, स्वास्थ्य...

छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे के अंदर बड़े प्रशासनिक फेरबदल…पढ़ें!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे के अंदर बड़े...