धर्म परिवर्तन से ज्यादा घातक है संस्कृति परिवर्तन…जानिए कैसे?

Date:

संस्कृति परिवर्तन क्या है?

आप सभी लोगों को सुनकर बिल्कुल अचम्भा लग रहा होगा कि मैं यह कौन सा नया विषय ले आया संस्कृति परिवर्तन(संस्कृति संक्रमण )जब चारों ओर चराचर में धर्म परिवर्तन का माहौल बना है और यह आदमी संस्कृति परिवर्तन की बात करता है!

बिल्कुल धर्म परिवर्तन के करने वाला व्यक्ति पहले अपने संस्कृति रीति रिवाज में आधे से ज्यादा परिवर्तन कर चुका रहता है तब उसका अगला स्टेप धर्म परिवर्तन की ओर होता है वह अपने समाज के रीति रिवाज़ से ही दूर हो चूका रहता है और यह जो संस्कृति परिवर्तन लगातार हो रहा है इसका विरोध धर्म परिवर्तन का विरोध करने वाले लोग नहीं करते हैं?

तो चलिए उदाहरण से मैं समझता हूं कैसे समय के अनुसार हमारी संस्कृति में लगातार परिवर्तन हुआ है, वैसे संस्कृति एक नदी की धारा की तरह है जो लगातार बदलती रहती है लेकिन इसका विरोध क्यों नहीं हुआ जो हमारे ग्रामीण संस्कृति,कबीला संस्कृति का बहुत बड़ा अंग है।

जैसे आज शादियों में पंडित पादरी मौलवी बुलाये जाते हैं पहले हमारी बुआ फूफा घर के रिश्तेदार मिलकर के ढेढ़ा ढेढ़हीन बिहाव करते थे, ये एक संस्कृति परिवर्तन है।

अंगूठी पहनना या रिंग सेरेमनी भी हमारी संस्कृति में नहीं है ये भी संस्कृति परिवर्तन है।

रात को बारात जाना ये हमारे संस्कृति में नहीं है, अपने खुद के आँगन में शादी करने के बजाय मैरिज हाल में जाकर शादी करना क्या है संस्कृति परिवर्तन है!

ईशर गवरा से गौरा गोरी हो गया, गौरा गौरी से गौरी गणपति हो गया, क्या ये संस्कृति परिवर्तन नहीं है?

फसली पर्व धानतेरस से धनतेरस हो गया, देवारी, दियारी से दीपावली हो गया!

बमलाई से बम्लेश्वरी हो गया क्या यह संस्कृति परिवर्तन नहीं है?

बिलाई माता से विंध्यवासिनी हो गया। क्या यह संस्कृति परिवर्तन नहीं है?

दंतेवाडिन से दंतेश्वरी हो गया, बूढादेव तालाब से नाम विवेकानंद सरोवर हो गया।

आदिवासी से वनवासी बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है!

नदी, नाला, पोखर के पचरी, घाट का नाम बदलकर छट घाट हो गया क्या यह संस्कृति परिवर्तन नहीं है?

हमारे पेन ठाना, मंदिर में बैगा के जगह पंडित आ गए, क्या यह संस्कृति परिवर्तन नहीं है?

एक पीढ़ी पहले की महिलाएं मंगल सूत्र नहीं पहनते थे, फ़िल्म आया मंगल सूत्र लटका लिए! यह भी एक तरह का संस्कृति परिवर्तन है!

एक फ़िल्म में करवा चौथ आया, सब करवा चौथ मना रहे है।

कुल मिलाकर हम मूलनिवासी छत्तीसगढ़िया एक प्रचार तंत्र (एडवरटाइजिंग) के गुलाम हो गए है।
जो टीवी, मोबाइल में आया उसे मानो जो पुरातन है छत्तीसगढ़ की परंपरा है उसे छोडो!
ये चल रहा।

अपनी सभ्यता, संस्कृति रीति रिवाज़ बोली भाषा को बचा लो, किसी के धर्म, राष्ट्रवाद जैसे शब्दों के खेल में अपनी पहचान खो कर विलुप्त हो जाओगे?
तुम्हारी संस्कृति पर कब्ज़ा होते ही नदी,नाले, घाट, तालाब, खेत सब कब्ज़ा हो जायेगा, जैसे की छत्तीसगढ़ की राजनीति में बाहरी कब्ज़ा हो चूका है।

योगेश कुमार साहू की FB वॉल से…
संपादकीय: गजेन्द्ररथ गर्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धान के कटोरे में धान खरीदी…CM साय ने क्या कहा…पढ़ें!

रायपुर: किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज...

रायपुर: पुलिस की गोपनीयता भंग करने का मामला! इंस्पेस्टर पर कार्रवाई…पढ़ें

रायपुर: रायपुर पुलिस अमले में एक बड़ी विभागीय कार्रवाई...

अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई संपन्न…पढ़ें!

पर्यावरण संरक्षण मंडल की अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के...