रायपुर: पुलिस की गोपनीयता भंग करने का मामला! इंस्पेस्टर पर कार्रवाई…पढ़ें

Date:

रायपुर: रायपुर पुलिस अमले में एक बड़ी विभागीय कार्रवाई हुई है, जिसको लेकर हड़कंप मच गया है. रायपुर में 25 करोड़ रुपए की कथित रंगदारी मांगने के मामले में यह एक्शन लिया गया है. पुलिस की गोपनीय रणनीति लीक होने पर इंस्पेक्टर विनीत दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है. इस कदम से विभाग के भीतर सूचना तंत्र पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिये है.

रंगदारी के मामले में शोएब ढेबर फरार, पुलिस विभाग से सूचना लीक होने की आशंका
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन अंतर्गत तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध से जुड़ा मामला है. अपराध क्रमांक 403/ 2026 के तहत तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर ने कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शोएब ढेबर को पकड़ने के लिए कई जगहों पर रेड की कार्रवाई की. लेकिन रेड की कार्रवाई के पहले ही आरोपी को पुलिस की गतिविधि की भनक लग गई. खमारडीह इलाके में पुलिस ने पहुंचने के पहले ही आरोपी वहां से निकल गया. इसके बाद विभाग के अंदर से ही सूचना लीक होने की आशंका जताई गई.
रंगदारी मामले में शोएब ढेबर के खिलाफ राजधानी के तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज हुआ था, कोर्ट में पेशी के बाद उसे जमानत मिली थी, उसके बाद से वह फरार हो गया है, लारेंस विश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप है, शोएब ढेबर का पता बताने वालों को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के तरफ से 10 हजार रूपए और DCP सेंट्रल जोन की तरफ से 5 हजार रूपए नगद इनाम की घोषणा की गई है. पता बताने वाले का नाम पुलिस के द्वारा गोपनीय रखा जाएगा- तारकेश्वर पटेल, रायपुर सेंट्रल जोन DCP

बस्तर आईजी ने इंस्पेक्टर विनीत दुबे का निलंबन आदेश जारी किया
यह सूचना लीक होने के बाद गोपनीय स्तर पर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान इंस्पेक्टर विनीत दुबे की भूमिका संदिग्ध पाई गई. रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने इस संबंध में एक प्रतिवेदन भेजा. इसी रिपोर्ट के आधार पर बस्तर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा ने निलंबन आदेश जारी किया है.

इंस्पेक्टर विनीत दुबे को भेजा गया नारायणपुर
निलंबन की अवधि में इंस्पेक्टर विनीत दुबे का मुख्यालय बदल दिया गया है. अब उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र नारायणपुर तय किया गया है. उन्हें बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं.

रंगदारी मामले में पुलिस विभाग की यह पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है, इसके पहले एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम में पदस्थ 2 आरक्षकों पर भी गाज गिर चुकी है. जिसमें आरक्षक शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम हैं, जिन्हें पहले ही निलंबित कर दिया गया है. अब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई होने से यह मामला और भी गंभीर हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

धान के कटोरे में धान खरीदी…CM साय ने क्या कहा…पढ़ें!

रायपुर: किसानों की मेहनत को सम्मान और उनकी उपज...

धर्म परिवर्तन से ज्यादा घातक है संस्कृति परिवर्तन…जानिए कैसे?

संस्कृति परिवर्तन क्या है? आप सभी लोगों को सुनकर बिल्कुल...

अदाणी पॉवर लिमिटेड रायपुर के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई संपन्न…पढ़ें!

पर्यावरण संरक्षण मंडल की अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के...