छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने प्रदेश के पत्रकारों से की अपील…पढ़ें!

Date:

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के संस्थापक, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ ‘गर्व’ ने प्रदेशभर के पत्रकार साथियों को दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएं जोहार प्रेषित की है और वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता के मापदंडों को सहेजकर रखने के साथ जनसमस्याओं को सामने लाने के लिए वनांचल और पिछड़े जगहों पर काम कर रहे पत्रकारों की सराहना की है।
गरियाबंद जिले के वनांचल में युमेंद्र कश्यप, राधे पटेल सहित तमाम पत्रकार जो लगातार जनसरोकार से जुड़ी खबरें मुख्य पटल पर लाते रहें और सरकार को उनकी जिम्मेदारी का अहसास करा, अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए सरकार की योजनाओं और कार्यप्रणाली पर सवाल करने वाले प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों को साधुवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि हमारा काम ही हमारा पुरस्कार है किसी तरह से सरकारी सम्मान या संस्थागत आयोजनों में अपनी पूछ परख न होने पर दुखी या अपने काम के प्रति सजगता न त्यागें, पत्रकारिता समाज की बुराइयों के साथ एक जंग है और पत्रकार एक सिपाही की तरह लड़ने वाला योद्धा है।

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने दीपावली के मौके पर शहीद पत्रकार साथियों को नमन किया और अपील की किसी भी पत्रकार साथी का परिवार किसी समस्या से जूझ रहा है तो स्थानीय पत्रकार उनकी हर संभव मदद करें और महासंघ तक यह बात पहुंचाएं जिससे उनकी मदद की जा सके।

बस्तर बीजापुर के शहीद पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर को नमन करते हुए महासंघ प्रमुख ने युवा पत्रकार की शहादत व्यर्थ न जाए इसके लिए मुख्यमंत्री से मिलकर शहीद पत्रकार के नाम पर राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा करने योजना बनाई है।

बस्तर में रानू तिवारी जैसे पत्रकारों ने जनसरोकार की बागडोर संभाली है यह व्यवस्था के खिलाफ उलगुलान है ऐसे में संस्था के टेबल पर बैठे पत्रकारों का सम्मान और मैदान पर जान जोखिम में डालकर जनसरोकार की पत्रकारिता करने वालों को भूल जाने पर सरकारों को संज्ञान लेने अपील करते हुए छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने सरकारी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया है।

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने जल्द ही प्रदेशभर के पत्रकार साथियों के साथ दीपावली मिलन की योजना बनाई है जहां राजधानी रायपुर में प्रदेशभर के पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और इससे पहले महासंघ की नई प्रदेश कार्यकारणी घोषित की जाएगी।

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ की ओर से सभी प्रदेशवासियों को दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएं जोहार…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आज महालक्ष्मी गणेश सरस्वती जी की महापूजा विधि और मुहूर्त जानें…पढ़ें!

लक्ष्मी पूजन का महत्व (Significance of Laxmi Pujan) ​दिवाली के...

ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोप,दीपक टंडन उर्फ आंबेडकर टंडन सुर्खियों में…पढ़ें!

रायपुर: ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही जैसे गंभीर आरोपों को...

खरोरा: केसला सरपंच को न्यायालय ने क्यों हटाया?

खरोरा: ग्राम पंचायत केसला की सरपंच माया वंश को...