नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, आज दिल्ली में शाह से मिलेंगे साय…क्या है रणनीति यहां पढ़िए!

Date:

छत्‍तीसगढ़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 31 नक्‍सलियों को ढेर किया है। प्रदेश से नक्‍सलियों के खात्‍मे के लिए सीएम विष्‍णुदेव साय आज दिल्‍ली जाएंगे।

नक्‍सलियों के खात्‍मे को लेकर गृहमंत्री से मिलेंगे साय, नक्‍सल प्रभावितों राज्‍यों की होगी बैठक
छत्‍तीसगढ़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 31 नक्‍सलियों को ढेर किया है। प्रदेश से नक्‍सलियों के खात्‍मे के लिए सीएम विष्‍णुदेव साय आज दिल्‍ली जाएंगे।
छत्‍तीसगढ़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 31 नक्‍सलियों को ढेर किया है। प्रदेश से नक्‍सलियों के खात्‍मे के लिए सीएम विष्‍णुदेव साय आज दिल्‍ली जाएंगे। दिल्‍ली में गृहमंत्री अमित शाह से सीएम मुलाकात करेंगे। इस दौरान नक्‍सली मामलों को लेकर विस्‍तार से चर्चा की जाएगी।

सीएम विष्णुदेव साय आज शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे। 7 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नक्सलवाद के खात्मे पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ ही नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक होगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की जानकारी देंगे।

31 नक्‍सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के इतिहास की वो तारीख जब नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हुई है। दंतेवाड़ा के घोर नक्सलाइड एरिया नेंदुर और थुलथुली में सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। 5 जिलों के हजार से ज्यादा बेस्ट जवानों ने इसको अंजाम तक पहुंचाया। इससे पहले बुधवार की देर रात तक अफसरों ने प्लानिंग की।

गुरुवार सुबह से जवान ऑपरेशन पर निकले, जिसमें महिला कमांडर भी शामिल थीं। इस ऑपरेशन को दंतेवाड़ा-नारायपुर जिले ने लीड किया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक 40 किलोमीटर पैदल चलकर ऑपरेशन साइट पर पहुंचे। जवानों ने भारी बारिश के बीच 3 से 4 पहाड़ और नदी-नाले पर कर नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे।

जहां नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 के 50 से ज्यादा मेंबर मौजूद थे। नक्सली कमांडर बारिश के चलते मूवमेंट कर रहे थे। इसी दौरान जवानों ने नक्सली ठिकाने को चारों तरफ से घेरा और 2 घंटे में 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

तेजी से आगे बढ़ रही सरकार

जवानों की ऐतिहासिक कामयाबी केंद्र और राज्य सरकार की बेहतर रणनीति का नतीजा है। हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलियों के सफाए का टारगेट रखा था। इस टारगेट को पूरा करने साय सरकार तेज़ी से आगे बढ़ रही है। जवानों की जीत का रंग इस कदर चढ़ रहा है कि नक्सली हर मोर्चे पर दंग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट: हादसों के बाद अधिकारियों पर गाज!

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं...

नवा रायपुर: अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू…

नवा रायपुर में चल रहा 60वां अखिल भारतीय DGP-IG...

छात्र को पेड़ से लटकाने का मामला, स्कूल की मान्यता रद्द, संचालक पर FIR!

सूरजपुर जिले के निजी स्कूल में KG-2 के छात्र...

छत्तीसगढ़ी के लिए जल्द ही सत्याग्रह: नंदकिशोर शुक्ला

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिसव पर रैली और संगोष्ठी सामाजिक उदासीनता और...