बोनस और वेतन भुगतान की मांग पर SECL गेवरा कार्यालय का घेराव, प्रबंधन ने 6 नवंबर तक बोनस देने का दिया आश्वासन…पढ़ें?

Date:

बोनस और वेतन भुगतान की मांग पर SECL गेवरा कार्यालय का घेराव, प्रबंधन ने 6 नवंबर तक बोनस देने का दिया आश्वासन

बंसल इंफ्राप्रोजेक्ट्स के करीब 150 कर्मचारियों का मामला, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल की मौजूदगी में एक घंटे तक चला प्रदर्शन

गेवरा कोरबा बंसल इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, गेवरा में कार्यरत करीब 150 कर्मचारियों के लंबित पेमेंट एवं बोनस भुगतान की मांग को लेकर आज एसईसीएल गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कर्मचारियों की मांग थी कि उनका बकाया पेमेंट और बोनस तत्काल जारी किया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि भुगतान में देरी के कारण उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 6 नवंबर से दीपावली का त्योहार शुरू होने के चलते कर्मचारियों ने त्योहार से पहले उनका मेहनताना और बोनस दिलाने की मांग प्रबंधन के सामने रखी।

इस मांग को लेकर करीब एक घंटे तक मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया कि 6 नवंबर तक कर्मचारियों का बोनस भुगतान कर दिया जाएगा। प्रबंधन के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

इस दौरान उमागोपाल ने कहा कि मजदूर दिन-रात मेहनत कर कंपनी और खदान के काम में योगदान देते हैं। ऐसे में त्योहार के समय उनका वेतन और बोनस रोकना उचित नहीं है। मजदूरों को अपना हक पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

संगठन ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के मेहनताने और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना जारी रहेगा। अब कर्मचारियों को प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार 6 नवंबर तक भुगतान होने का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

रायपुर: अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज…पढ़ें पूरी खबर!

रायपुर: राजधानी में चार करोड़ रुपए की मांग को...