NMMS: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है…पढ़ें!

Date:

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 के बजाय 3 जनवरी 2027, रविवार को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मंडल ने संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पहले राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होनी थी। लेकिन इसी दौरान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 12 और 13 दिसंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है।

CTET परीक्षा के चलते बदली तारीख
दोनों परीक्षाओं की तारीख एक ही समय पर होने की स्थिति को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने NMMS परीक्षा की तारीख में संशोधन करने का फैसला लिया है। अब प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 3 जनवरी 2027 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को संशोधित परीक्षा तिथि की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
ऐसे में राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपनी परीक्षा की तैयारी नई तारीख के अनुसार जारी रखें और परीक्षा से जुड़ी आगामी सूचनाओं के लिए मंडल की आधिकारिक अधिसूचना पर नजर बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

पांच पटवारी निलंबित…पढ़ें पूरी खबर!

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने पांच पटवारियों...