कोरबा: रजगामार क्षेत्र में 19 अक्टूबर 2026 को सात वर्षीय भव्या जोशी लापता हुई थी। लगातार तलाश के बाद 22 अक्टूबर को पुरानी बस्ती के पीछे पुराने ईंट-भट्ठे के समीप जंगल में उसका शव बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

मामले में आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है इससे पहले प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश पदाधिकारियों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर आरोपी को जल्द पकड़ने दबाव बनाया था।
संगठन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में ऐसी वारदात समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने मामले की वैज्ञानिक, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचारण कराने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग भी उठाई है। संगठन ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है, हालांकि सजा का निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया और कानून के अनुसार होगा।
प्रेस क्लब कोरबा आज इस मामले पर शोक और क्रोध सभा करने जा रही है जिसमें क्षेत्र के तमाम राजनीतिक संगठन गैर राजनीतिक संगठन और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होकर इस तरह की घटनाओं पर कैसे रोक लगाया जाए कैसे बेटियों की सुरक्षा और मजबूत हो विषय पर चर्चा कर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने जा रही है।

