रायपुर/चंदखुरी,13 सितंबर 2026।
चित्रोत्पला लोककला परिषद द्वारा राकेश तिवारी की अगुवाई में ग्राम चंदखुरी में 11 से 15 सितंबर 2026 तक ‘माता कौशल्या संग तीजा तिहार’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज13 सितंबर 2026 की रात्रि को ग्राम चंदखुरी की समस्त महिलाओं द्वारा माता कौशल्या को करु भात खिलाकर तीजा पर्व की परंपरा का निर्वाह किया गया। करु भात ग्रहण करने के पश्चात माता कौशल्या निरजला उपवास रहेंगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंडवानी गायिका प्रभा यादव, हेमलाल पटेल, मनीष लदेर, तनु यादव, नितेश यादव, एकादशी निषाद, मुनिका निषाद, कांती निषाद, आरती यादव, सविता यादव,तेजराम साहू आदि की उपस्थिति रही। इसके पश्चात रात्रि में प्रसिद्ध भजन गायक सुरेश ठाकुर की भजन संध्या तथा दयालु राम यादव का चनैनी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन के माध्यम से तीजा पर्व की पारंपरिक लोक संस्कृति, रीतिरिवाज और माता कौशल्या के मायके आगमन की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
