राजिम: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की पहल से पीड़ित परिवार को मिली 1 लाख की आर्थिक सहायता!

Date:

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की पहल से पीड़ित परिवार को मिली 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

वैभव राइस मिल में काम के दौरान हादसे में घायल हुए संतोष विश्वकर्मा, कमर की हड्डी टूटने से चलने-फिरने में असमर्थ

राजिम/गरियाबंद। वैभव राइस मिल, राजिम में काम करने के दौरान दुर्घटना के शिकार हुए ग्राम किरवई निवासी संतोष विश्वकर्मा, पिता स्व. अघ्नु राम विश्वकर्मा के परिवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की पहल से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। संगठन के हस्तक्षेप और लगातार प्रयास के बाद वैभव राइस मिल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को यह सहायता राशि प्रदान की।

जानकारी के अनुसार संतोष विश्वकर्मा वैभव राइस मिल में हमाल के रूप में कार्यरत थे। 27 जुलाई 2026 को काम के दौरान हुए हादसे में उनकी कमर की हड्डी टूट गई। दुर्घटना के बाद से वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं। इलाज और परिवार के रोजमर्रा के खर्चों के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था।

पीड़ित संतोष विश्वकर्मा ने आर्थिक सहायता एवं न्याय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जिला गरियाबंद के समक्ष आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना राजिम एवं फिंगेश्वर खड़ के सेनानियों तथा जिला पदाधिकारियों ने मिल प्रबंधन के समक्ष पीड़ित परिवार की समस्या रखी। संगठन के प्रयासों के बाद मिल प्रबंधन द्वारा परिवार को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

पीड़ित के साथ CKS के पदाधिकारी

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूर अपने श्रम और पसीने से उद्योगों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यस्थल पर दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित और उसके परिवार के साथ खड़ा होना मानवीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी है।

आर्थिक सहायता मिलने से संतोष विश्वकर्मा के परिवार को इलाज और आवश्यक खर्चों में राहत मिलने की उम्मीद है। परिवार ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों एवं सेनानियों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान जिला संगठन मंत्री डॉ. हरीश हरित, जिला महासचिव सत्येंद्र कुमार साहू, सचिव निशांत साहू, राजिम खड़ अध्यक्ष लिकेश साहू सहित अन्य सेनानी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बस्तर: अनुभव शोरी को प्रतिष्ठित ‘आदिवासी युवा बदलाव दूत सम्मान-2026’ के लिए चुना गया!

बस्तर के युवा अनुभव शोरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर...

धान में बैक्टीरियल ब्लाइट: बदलती परिस्थितियों में रोग की पहचान एवं प्रबंधन…पढ़ें!

धान में बैक्टीरियल ब्लाइट: बदलती परिस्थितियों में रोग की...

खरोरा भाजपा ने सुनी…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में सुना गया प्रधानमंत्री...