खरोरा भाजपा ने सुनी…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’

Date:

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां एपिसोड

खरोरा – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अब्दुल अमीन खान के निवास पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा एवं भाजपा के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मन की बात कार्यक्रम के श्रवण बाद उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना पश्चात भाजपा पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी, सामाजिक नवाचार, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका तथा विकसित भारत के संकल्प जैसे विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री वेदराम मनहरे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महमूद इक़बाल खान एवं डॉ. अब्दुल अमीन खान द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक जन-आंदोलन बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज के उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों, नवाचारों और सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संदेश देश को एक नई दिशा देने, समाज को जागरूक करने तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करने का कार्य करता है।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सोनी, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र वर्मा, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री विकास ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमीत सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिवशंकर वर्मा, श्री नरेन्द्र ठाकुर, महामंत्री श्री घनश्याम चंद्राकर, श्री दुलेश साहु, श्री पुनाराम वर्मा, श्री दुष्यंत साहू, श्री तोरण ठाकुर, श्री कमलेश बंसल, श्री सचिन अग्रवाल, श्री सुनील नायक, जनपद सदस्य लेखूराम सेन, पार्षद श्री पूर्णेन्द्र पाध्याय, श्री तामेश्वर मरकाम, श्री जयप्रकाश वर्मा, श्री पंचराम वर्मा, श्रीमती मनीषा कोशले, श्री भोला यादव, श्री बिसौहा देवांगन, श्री भरत पंसारी, श्री दीपक धनकर, श्री मिथिलेश साहू, श्री शिवलाल देवांगन, श्रीमती पूर्णिमा धनकर, श्रीमती हीरा वर्मा, श्रीमती रानी साहू, श्रीमती किरण साहू, श्री छगन यादव, श्री योगेश चंद्राकर, श्री भूपेन्द्र सेन, श्री परस नायक, श्री राशीद अली, श्री भगत राम निषाद, श्री पुरू खान, श्री इशाक खान, श्री श्रवण भोई, श्री कलीम खान, श्री अमृत पटेल, श्री सिकंदर खान, श्री सत्या माण्डले, श्री शंकर देवांगन, श्री करण देवांगन, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री सूर्यकांत चेलक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने एससीएसपी कार्यक्रम के तहत किसानों को वितरित किए पावर स्प्रेयर एवं सोलर पैनल

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने एससीएसपी कार्यक्रम के तहत किसानों को वितरित...

राखी के दूसरे दिन भोजली महोत्सव…कोरबा में प्रादेशिक आयोजन

कोरबा: छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण...