छानबीन समिति ने नम्रता सिंह के गोंड अनुसूचित जनजाति के दावे को सही माना…पढ़ें!

Date:

मोहला-मानपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद में अब बड़ा अपडेट सामने आया है।
शिकायतों के बाद लंबे समय तक चली जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने नम्रता सिंह के गोंड अनुसूचित जनजाति के दावे को सही माना है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के जाति प्रमाण पत्र को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था, शिकायतकर्ताओं ने उनके अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाते हुए दस्तावेज, पारिवारिक पृष्ठभूमि और स्थानीय रिकॉर्ड की जांच की मांग की थी।

मामला उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति तक पहुंचा। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों, सरकारी रिकॉर्ड और सामने रखे गए साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। मामले में सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों को अपना पक्ष और दस्तावेज रखने का अवसर भी दिया गया।

अब 19 अगस्त को समिति की ओर से जारी आदेश में नम्रता सिंह के गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र की पात्रता को सही माना गया है। जांच में सामने आए रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर समिति ने उनके जाति दावे को स्वीकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सरकारी कर्मचारी लेत रहिन महतारी वंदन…अब वसूली होही!

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर से आधार आधारित E-KYC अनिवार्य…

रायपुर : बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर से...

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मुख्य स्टेशन प्रबंधक द्वारा रेलवे सलाहकार समिति की बैठक…पढ़ें!

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मुख्य स्टेशन प्रबंधक द्वारा रेलवे...