रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मुख्य स्टेशन प्रबंधक द्वारा रेलवे सलाहकार समिति की बैठक…पढ़ें!

Date:

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मुख्य स्टेशन प्रबंधक द्वारा रेलवे सलाहकार समिति की बैठक, यात्री सुविधाओं पर हुई चर्चा
रायपुर। दिनांक 21/08/2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रायपुर मुख्य स्टेशन प्रबंधक आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में रायपुर रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के नव नियुक्त सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रेलवे स्टेशन की व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
मुख्य स्टेशन प्रबंधक आर.पी. मंडल ने स्टेशन पर चल रहे एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों से यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा और सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में रेलवे वन ऐप से यात्री को टिकट बुक की जानकारी दी, रायपुर रेल्वे स्टेशन में यात्री की एमरजेंसी स्वास्थ सुविधा एंबुलेंस सुविधा सहित यात्रियों के लिए आवश्यक सेवाओं पर भी जानकारी दी गई। आर.पी. मंडल ने सलाहकार समिति के सदस्यों से कहा कि यात्रियों को होने वाली असुविधाओं और समस्याओं की जानकारी रेलवे तक पहुंचाएं, ताकि उनका समय पर निराकरण किया जा सके।
नवनियुक्त सलाहकार समिति सदस्यों ने भी रायपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए रेलवे के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।
बैठक में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अरुण कुमार सेन, उप स्टेशन प्रबंधक एम.एस. राजा, उप स्टेशन प्रबंधक एस.आर. हुसैन सहित सलाहकार समिति के सदस्य सतीश जैन, श्रीमती स्वर्णा शेखदार, जगदीश्वर राव, महेंद्र कुमार बागडोरिया, हाउस लाल कटरे (बंटी), बी. श्रीनिवास राव, संजय जोशी, समीर वेंसयानी एवं विनय चैतन्य उपस्थित रहे।
बैठक में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए रेलवे और सलाहकार समिति के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सरकारी कर्मचारी लेत रहिन महतारी वंदन…अब वसूली होही!

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर से आधार आधारित E-KYC अनिवार्य…

रायपुर : बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 सितंबर से...

शासन में नही तो क्या…प्रशासन में महिलाओं का दबदबा! राज्य के 12 जिलों में महिला कलेक्टर…पढ़ें!

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार...