शासन में नही तो क्या…प्रशासन में महिलाओं का दबदबा! राज्य के 12 जिलों में महिला कलेक्टर…पढ़ें!

Date:

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बड़ा कदम उठाया है। 18 अगस्त को हुए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कुल 33 जिलों में से 12 जिलों में जिला प्रशासन की कमान महिला IAS अधिकारियों को सौंपी गई है।

इस हालिया फेरबदल में कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारियों (कलेक्टर) के दायित्वों में बदलाव किया गया है जयश्री जैन (2016 बैच IAS) सक्ती जिले की नई कलेक्टर नियुक्त की गई हैं।वहीं तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर कबीरधाम जिले की कलेक्टर बनाई गई हैं। तनुजा सलाम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक पद से बदलकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की कमान सौंपी गई है।

कोंडागांव: नूपुर राशि पन्ना
बेमेतरा: प्रतिष्ठा ममगई
नारायणपुर: नम्रता जैन
बालोद: दिव्या मिश्रा
सूरजपुर: रेना जमील
सक्ती: जयश्री जैन
कबीरधाम: तुलिका प्रजापति
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: तनुजा सलाम
सारंगढ़-बिलाईगढ़: पद्मिनी भोई साहू
बलरामपुर-रामानुजगंज: चंदन संजय त्रिपाठी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: संतंन देवी जांगड़े
कोरिया: रोक्तिमा यादव
कलेक्टर जिले में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास की मुख्य धुरी होते हैं। इतने महत्वपूर्ण पदों पर महिला अधिकारियों की पदस्थापना यह दर्शाती है कि राज्य सरकार उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता पर पूर्ण विश्वास जता रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नाबालिग से रेप कर हत्या के आरोपी को हो फांसी!

कोरबा: रजगामार क्षेत्र में 19 अक्टूबर 2026 को सात...

शराब पीने से मौत?

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली...

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टी के नियमों में बदलाव, DPI के सख्त आदेश…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टी के नियमों...

समाज में बकरी पालने का चलन नहीं…विवाद और हत्या की सच्ची कहानी पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मानवता को शर्मसार करने...