अमित बघेल ने मुख्यमंत्री को बोला बैल…प्रशासन कसेगी नकेल?

Date:

मुख्यमंत्री को बोला बैल! प्रशासन कसेगी नकेल?

अपने बिगड़े बोल के लिए बार बार जेल जाने वाले अमित बघेल ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के विधायक सांसदों सहित प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री को बैल कह कर संबोधित किया है!

भिलाई रिसाली मैदान में आयोजित हरेली रैली की सभा को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल संबोधित कर रहे थे बातों बातों में उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी विधायक सांसदों के साथ आदिवासी मुख्यमंत्री को बैल कह दिया जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में एक बार से फिर से गहमागहमी है।

उनका इस कथन से अभिप्राय बताया जा रहा है की जिस मनमौजीपन से अदानी ग्रुप छत्तीसगढ़ को लूट रही है और प्रदेश के जिम्मेदार नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री बेसुध है इससे प्रदेश की जनता के लिए सबके सब नकारे हैं?

इसके पहले भी अमित बघेल दो बार आर्यादित बयानों को लेकर जेल जा चुके हैं, इस बार मुख्यमंत्री को बैल से संबोधित करना उनके लिए भारी पड़ सकता है, बीजेपी सोशल मीडिया प्रभारी पंचायत प्रकोष्ठ विकास सिंह ठाकुर ने अमित बघेल के शब्दों पर आपत्ति जताई है और इसे सस्ती लोकप्रियता का उदंड बताया है।

दरअसल, भिलाई छत्तीसगढ़िया संस्कृति की पोषक और हरेली रैली की जन्मदात्री भूमि है, यहां वर्ष 2015 से अपने निर्माण के साथ गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जबर हरेली रैली का भव्य आयोजन करते आ रही है जिसमें सभी प्रदेशवासी उत्साह से शामिल होते हैं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संजोने दस किलोमीटर की रैली करते हुए रिसाली दशहरा मैदान में सभा करती है, यह प्रदेश में छत्तीसगढ़ियावाद स्थापित करने की दिशा में आम जनता का बड़ा प्रयास साबित हो रहा है इस वर्ष भी 16 अगस्त को हरेली रैली का आयोजन हुआ और मंचीय कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल ने अपने उत्साही भाषण में जल जंगल जमीन और आम जनता के हित में सरकार को विफल बताया इसी कड़ी में बोलते हुए उन्होंने प्रदेश के सभी विधायक सांसदों सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बैल कह दिया, जिसके बाद से सत्ता खेमे में हलचल मची हुई है!

बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही JCP नेता अमित बघेल में अमर्यादित बोल के मामले में संयमित रहने की सलाह देते हुए जमानत पर रिहा किया है।

वहीं दूसरी ओर गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में भी दो फाड़ की बात सामने आ रही है, दूसरे धड़े के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू ने एक मीडिया चैनल को दिए अपने बयान में कहा है की उनका संगठन अपने सम्पूर्ण अस्तित्व के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर लाने काम कर रही है, गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू ने JCP नेता अमित बघेल के बयान को उनका व्यक्तिगत विचार बताया और प्रदेश में बीजेपी सरकार की विफलता के लिए केंद्र के नेताओं पर आरोप लगाया और कहा की प्राकृतिक संसाधन युक्त छत्तीसगढ़ को लूटने के लिए केंद्र हमारे प्रदेश के भोले भाले नेताओं को मोहरा बना कर काम कर रही है, उन्होंने आह्वान करते हुए कहा, अब इस प्रदेश में प्रादेशिक जागरण के लिए CKS गांव गांव जनजागरण अभियान शुरू करेगी।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के लिए बैल शब्द के उच्चारण से बीजेपी खेमे में आक्रोश है, केशकला बोर्ड के अध्यक्ष और प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से एक वीडियो जारी कर इस बात के लिए JCP नेता अमित बघेल को आड़े हाथों लिया है और मर्यादा में रहने कहा है।

बार बार हेट स्पीच के मामलों में जेल यात्रा कर चुके JCP नेता अमित बघेल के लिए मुख्यमंत्री जैसे सम्मानित पद पर आसीन व्यक्ति के लिए बैला शब्द संज्ञा को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है, बीजेपी कार्यकर्ता इस बात के लिए भारी नाराज हैं अब देखना होगा उनका अगला कदम क्या होता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

शासन में नही तो क्या…प्रशासन में महिलाओं का दबदबा! राज्य के 12 जिलों में महिला कलेक्टर…पढ़ें!

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार...

कोरबा: दीपका खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का गठन…पढ़ें!

दीपका खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का गठन, उमागोपाल...

डॉक्टर संदीप पाठक हो सकते हैं BJP प्रदेश प्रभारी?

रायपुर. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों के...