स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त: 2 मौत कई घायल…कोंडागांव की घटना!

Date:

कोंडागांव: छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव में सोमवार सुबहर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक स्कूल के बच्चों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई है। वहीं 12 बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 4 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नेशनल हाईवे 30 पर हुआ हादसा

यह हादसा कोंडागांव जिले के नेशनल हाईवे 30 पर हुआ है। स्कूली बच्चे एक भ्रमण यात्रा से लौट रहे थेतभी उनकी बस एक ट्रक सेटकरा गई। दुर्घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिकलपु टी के पास हुईजो नया बस स्टैंड के नजदीक था। बस में सवार सभी बच्चे और शिक्षक मोहलामानपुर जिले के मिडिल स्कूल के बताये जा रहे हैं थे। जानकारी के मुताबिकबच्चे तीर्थगढ़चित्रकूटदंतेवाड़ा और बारसूर से भ्रमण के बाद लौट रहे थे।

हादसे में ड्राइवर और एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 बच्चे घायल हुए हैंजिनमें से 4 की हालत गंभीर है। बच्चों का इलाज कोंडागांव जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया हैऔर लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताएं –

इस हादसे ने राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस का कहना है किसड़क पर सुरक्षा व्यवस्था औरवाहन चालकों के प्रति जागरूकता की कमी के कारण इस तरह के हादसों की आशंका बढ़ती जा रही है।इसके अलावा मौसम भी एककारण हो सकता हैसुबह के समय धुंध और कोहरा छाया रहता हैजिसकी वजह से विजिबिलिटी कम होती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अमेरिका में छत्तीसगढ़ के ‘नाचा’ राज्यपाल और मंत्री ओपी हुए शामिल…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ प्रवासी भारतीय संघ ‘नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन’ (NACHA)...

हसदेव में फिर से 5 लाख पेड़ काटने की तैयारी, होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन!

छत्तीसगढ़ वन विभाग ने केंते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक की...

अब 100 यूनिट खपत पर बिजली बिल में मिलेगा 50/% छूट…जानिए किसे मिलेगा लाभ?

छत्तीसगढ़ सरकार ने हॉफ बिजली बिल योजना में बदलाव...

छत्तीसगढ़: कुख्यात गांजा तस्कर की करीब 4 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त…जानिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मादक पदार्थ तस्करी के...