श्रीहरि एनिमल केयर: गौधाम में जन्मदिन…अंतर्मन की शांति!

Date:

गौधाम में जन्मदिन…अंतर्मन की शांति!
नगर पंचायत खरोरा के युवाओं ने जो प्रयास किया आज उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।
ग्राम पंचायत केशला में बरडीह रोड पर स्थित श्रीहरि एनिमल रेशक्यु केयर सेंटर में अब हर दिन जन्मदिन है, जी हां छत्तीसगढ़ में अपने तरह का यह एक अनोखा गौ अस्पताल है जहां हर दिन सैकड़ों घायल गाय और कई तरह के पशु पक्षियों का इलाज होता है।

घायल बंदर का रेस्क्यू करते श्रीहरि टीम
दलदल में फंसी बीमार गौ माता को बाहर निकलते श्रीहरि टीम

इसकी स्थापना रिंकू बग्गा ने बहुत छोटे स्तर पर अपने घर से शुरू की और अब सैकड़ों युवा इसमें जुड़कर गौ सेवा कर रहे हैं और अब तो तमाम सामाजिक राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधि भी अपना जन्मदिन इस गौधाम में मानने पहुंच रहे हैं, इस कड़ी में विधायक अनुज शर्मा सहित जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और तमाम जनप्रतिनिधि सहित पारिवारिक लोग भी अपने दिन विशेष को विशेष बनाने पहुंचते हैं और परिवार के साथ दोस्त, संबंधियों को भी इस बात की प्रेरणा देते हैं।

श्रीहरि एनिमल केयर सेंटर में जन्मदिन मनाते आयुष वर्मा और परिवार

अभी हाल ही में नगर पंचायत खरोरा के युवा व्यवसायी बीजेपी नेता आयुष वर्मा ने 8 जनवरी को अपना जन्मदिन श्रीहरि एनिमल रेशक्यु केयर सेंटर में सपरिवार मनाया इस मौके पर आयुष ने छोटी ट्रक भर कर घायल गौधन के लिए हरी सब्जियां, केले, फल और पौष्टिक आहार सहित दो ट्राली भर कर मवेशियों के लिए पैरा दान भी किया।

गौ धाम के लिए फल और सब्जियां


इस मौके पर उनका परिवार उनकी माताजी रश्मि वर्मा, जिला अध्यक्ष बीजेपी महिला मोर्चा भी शामिल हुई।
श्रीहरि एनिमल केयर में लगातार बहुत से परिवारों का सहयोग बना हुआ है यह एक अच्छा संदेश है जहां लोग अपने व्यस्त जीवन से समय निकाल कर अपने अंतर्मन को गौ सेवा में लगा रहे हैं।
अब तो युवाओं की टोली भी यहां लगभग हर उत्सव पर पहुंचते हैं, गौ सेवा करते हैं, बड़ी बात यह की सेंटर खुद से संचालित है इसे किसी तरह का शासकीय अनुदान नही मिलता बल्कि खरोरा केशला के युवा साथियों ने मिलकर इसे आयाम दिया है और यह बड़ी बात है की हजार चुनौतियों के बाद भी यह संचालित है।

परिवार के साथ गौ सेवा करने पहुंचे परिवार और गौ सेवक अनुराग अग्रवाल

गौ सेवा के इस अदम्य साहस को अब केवल प्रदेश देश और स्थानीय लोग ही नही अपितु विदेश से भी सराहना मिल रही है बहुत से ऐसे गौ सेवा के इच्छुक जिन्हें मौका नहीं मिल पाता वे श्रीहरि एनिमल केयर से संपर्क कर अपना सहयोग रूपी सेवा भेज देते हैं, आप भी इस निश्छल और पवित्र सेवा में अपना भाव शामिल करना चाहते हैं तो नीचे लगे क्यू आर स्कैन कर मनचाही राशि श्रीहरि एनिमल केयर को डोनेट कर सकते हैं।

बता दें की इस सेंटर में सैकड़ों घायल गाय हैं जिनका इलाज लगातार जारी है जिसमें लाखों रुपए की दवाई और इक्यूपमेंट हर महीने लगते हैं साथ ही हजारों की संख्या में घुमंतु गौधन को यहां आश्रय दिया गया है जिनके चारे पानी की व्यवस्था भी सेंटर के साथी अपने खर्चे से करते हैं ऐसे में सजग समाज का सहयोग बहुत जरूरी होने की अपील श्रीहरि एनिमल केयर सेंटर के साथी लगातार करते रहें हैं और इसी कड़ी में यहां जन्मोत्सव मानने की परंपरा शुरू हुई जो की बहुत सुखद है, हर वह परिवार अथवा व्यक्ति जो श्रीहरि में पहुंचता है उनके लिए संचालक मंडल की टीम विशेष रूप से आभारी होती है साथ ही दिन विशेष पर सफलता की कामना संस्था सहित गौ माताएं भी करती हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...