वेब सीरीज की शूटिंग को CM ने दिखाई क्लैप…और क्या कहा? यहां पढ़िए!

Date:

छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘पंचायत’ के मेकर्स अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं। रविवार को, वेब सीरीज के निर्देशक दीपक मिश्रा और प्रोडक्शन हाउस की टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मुहूर्त-शॉट का क्लैप दिया। यह नई वेब सीरीज, जिसका नाम ‘ग्राम-चिकित्सालय’ है, राजनांदगांव में शूट की जाएगी। दीपक मिश्रा ने पहले ‘पंचायत’ सीरीज बनाई थी और अब वे इस नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

द वायरल फीवर (TVF) के फाउंडर अरुणाभ कुमार और एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर गणेश शेट्टी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीरीज की टीम ने बताया कि उनके अधिकांश प्रोजेक्ट्स, जैसे ‘पंचायत’, की शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई है।

छत्तीसगढ़ को शूटिंग हब के रूप में करेंगे विकसित: सीएम  

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को शूटिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने वेब सीरीज की टीम से बातचीत के दौरान बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनका लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ फिल्म शूटिंग के हब के रूप में उभरे। नई फिल्म नीति के तहत राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय किए गए हैं।

सीएम साय ने आगे कहा कि हम राज्य में फिल्म सिटी स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

सीरियल किलर का कबूलनामा: 3 महीने में 8 लोगों को क्यों और कैसे मारा…पढ़िए!

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत...

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! पढ़िए गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख!

फायर, कायर और सिस्टम! परिपेक्ष्य: भरत तिवारी एनकाउंटर! देश की परिस्थियाँ...

रायपुर: CPM ने सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो: गजेंद्ररथ गर्व

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सीपीएम ने सौंपा ज्ञापन,...

23 जून को रायपुर: धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के पत्रकार!

23 जून को धरसींवा में इकठ्ठे होंगे प्रदेशभर के...