वरिष्ठता सूची में हेराफेरी कर खुद को ज्यादा अनुभवी दिखाया…जानिए पूरा मामला!

Date:

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि पिथौरा विकासखंड में कुछ शिक्षकों ने वरिष्ठता सूची में हेराफेरी कर खुद को ज्यादा अनुभवी दिखाया और इस आधार पर प्रधानपाठक पद पर पदोन्नत हो गए।

जांच में पता चला है कि कुछ शिक्षकों ने अपने अनुभव और सेवा अवधि को तोड़-मरोड़कर पेश किया, जिससे वे वरिष्ठता सूची में ऊपर आ गए। इस वजह से असल में वरिष्ठ और पात्र शिक्षक पदोन्नति से वंचित रह गए।

डीईओ ने सभी शिक्षकों को भेजा नोटिस
शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पिथौरा विकासखंड के 5 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि उन्होंने किस आधार पर वरिष्ठता सूची में स्थान प्राप्त किया और क्या उनके दस्तावेज वैध है।
इन शिक्षकों को भेजा नोटिस
दिनेश प्रधान – प्रा. शा. खैरखूँटा
गौरी नायक – प्रा. शा. पंडरीपानी
जयलाल भोई – प्रा. शा. विश्वासपुर
नारायण सिदार – प्रा. शा. कुदरीदादर
अभिमन्यु सिन्हा – प्रा. शा. नवाडीह
इन सभी से जवाब मांगा गया है, और दोषी पाए जाने पर उनकी पदोन्नति रद्द की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...