राखी के दूसरे दिन भोजली महोत्सव…कोरबा में प्रादेशिक आयोजन

Date:

कोरबा: छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित भोजली महोत्सव राखी के दूसरे दिन यानी 29 अगस्त को आयोजित की जाती है।

भोजली सिर्फ एक रस्म नहीं है और न ही टोकरी में उगे जौ का हरा पौधा मात्र है। भोजली तो प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता, आस्था और वंदना की पावन परंपरा है।

आसमान से गिरने वाली पानी की हर बूंद को हमारे पुरखों ने गंगा मैया का स्वरूप माना। टोकरी में भीगी हुई मिट्टी रखकर पुरी आस्था के साथ जौ बोया जाता है।

यह हरी-भरी भोजली हमारी धरती माता का श्रृंगार है, वही धरती माता जो हमें अन्न, जीवन देती है।
यह पर्व हमें याद दिलाता है कि प्रकृति का हम पर कितना बड़ा उपकार है और हम प्रकृति के कितने ऋणी हैं।
और हमारी इस संस्कृति में मितान परंपरा का अटूट बंधन भी जुड़ा हुआ है।

आज जब समाज का हर वर्ग रिश्तों का अर्थ खोज रहा है, तब हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति भोजली के एक तिनके से मितान का रिश्ता जोड़ देती है।

कान के पीछे भोजली खोंसकर जब दो लोग एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं, तो वह रिश्ता केवल आज तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जिंदगी भर के सुख-दुख का साथी बन जाता है।

यहाँ न कोई जाति का भेद है, न कोई ऊँच-नीच। यहाँ केवल मया, अपनापन और भाईचारा है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे बच्चे मोबाइल की स्क्रीन में उलझते जा रहे हैं, अगर हम अपने बच्चों को भोजली, करमा, सुआ, पंथी और अपनी लोकपरंपराओं के बारे में नहीं बताएँगे, तो हमारी यह पहचान धीरे-धीरे धुंधली हो जाएगी।
इसी सांस्कृतिक ज्योति को कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में फिर से जगमगाने का यह हमारा एक छोटा-सा प्रयास है।

यह आयोजन सिर्फ कोरबा का आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक भव्य प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक समागम बनने जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोक कलाकार अपनी मिट्टी की खुशबू, अपनी कला और अपनी संस्कृति को लेकर हमारे बीच पहुँच रहे हैं।
रैली में अलग-अलग अंचलों के पारंपरिक लोकनृत्य, लोकसंगीत और हमारी पुरखौती धरोहर को दर्शाती झाँकियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
एक ही मंच पर पूरे छत्तीसगढ़ की बहुरंगी लोकसंस्कृति का यह जीवंत दर्शन हमारे जिले और पूरे प्रदेशवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

भोजली महोत्सव 29 अगस्त घंटाघर, कोरबा
इसी मिट्टी के गौरव को एक नया विस्तार देने के लिए आगामी 29 अगस्त को कोरबा के घंटाघर चौक में भव्य भोजली रैली निकाली जा रही है।
हमारी दाई-बहनें पारंपरिक वेशभूषा में, सिर पर भोजली का कलश रखकर रैली में शामिल होंगी।
मांदर की थाप होगी, झांझ-मंजीरे की झंकार होगी और पूरा घंटाघर चौक लोकगीतों की मिठास से गूंज उठेगा।
विसर्जन के बाद हम एक-दूसरे को भोजली भेंट करके भाईचारे, मया-दुलार और सामाजिक सौहार्द के संकल्प को फिर दोहराएँगे।

इस महान आयोजन के लिए CKS के संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह ने राजधानी रायपुर से पूरे प्रदेश को आह्वान किया है और कोरबा भोजली महोत्सव में शामिल होने नेवता भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम

आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण...

पुरखा के सुरता: महान फिल्मकार स्व. किशोर साहू को जानिए…पढ़िए उनका जीवन!

छत्तीसगढ़ की माटी कई महान विभूतियों की जन्मस्थली रही...