मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

Date:

मुहब्बत की सजा मौत!

28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना पुलिस के लिए आम दिन जैसा ही था, एक कॉल से खबर मिली की पास के गांव मांठ से तिल्दाडीह की ओर जाने वाली रास्ते में सागौन वाटिका के पास एक युवक का अर्धनग्न लाश पड़ा है, पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आस पास से बहुत लोग इकट्ठा हो चुके थे, युवक की पहचान नगर पंचायत खरोरा के वार्ड नंबर 10 निवासी किशोर सारथी के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे खरोरा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा को पहली नजर में खटक गया था की मृतक को वाहन से कुचला गया है और खींच कर रास्ते से बाहर पगडंडी की ओर फेका गया है।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और शुरू हुई पुलिसिया कार्रवाई, क्राइम ब्रांच रायपुर से डॉग स्क्वायड बुलाए गए और खोज बिन शुरू हुई।

वर्तमान समय में मोबाइल एक ऐसी वस्तु है जो सारे अपराध की गवाह होती है, कॉल डिटेल खंगाले गए, मृतक के घर पूछताछ शुरू हुई, पत्नी से पूछताछ में उसका लहजा शक करने वाला था और जैसा कि अभी ट्रेंडिंग में है, पत्नी का प्रेमी और पति शिकार!

अब मृतक किशोर सारथी और रौशनी की प्रेम कहानी पर आते हैं, लगभग तीन साल पहले रौशनी वर्मा को किशोर सारथी से प्यार हुआ और दोनों ने परिवार के विरोध के बाद भी लव मैरिज कर ली, खुशहाल जिंदगी बिताने लगे, एक बच्ची हुई जो अभी लगभग अढ़ाई साल की बताई जा रही है, सब कुछ ठीक ठाक ही चल रहा था, किशोर खरोरा में ही एक मिठाई की दुकान पर काम कर अपना परिवार पाल रहा था, पत्नी पढ़ी लिखी थी और बच्ची छोटी थी तो घर ही संभाल रही थी पर न जाने कब शादीशुदा रौशनी को लीलेश भा गया, दोनों की आंखे मिली और एक दूसरे को चाहने लगे, इसकी भनक किशोर को हुई।

आरोपी रोशनी और लीलेश 

पति किशोर ने पत्नी रौशनी को इस गलती के लिए डांट फटकार लगाई और हाथ भी उठाए, जिससे नाराज पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र ही रच डाला।

जैसा की पुलिस ने पूछताछ कर जानकारी दी की इस हत्याकांड की मास्टर माइंड रौशनी ही थी उसने ही लीलेश को अपना जेवर गिरवी रख कर हत्या की सुपारी के लिए पैसे दिए जिसके बाद लीलेश ने अपने दो साथियों संग मिलकर तैयारी शुरू कर दी।
हत्या को रोड ऐक्सिडेंट बनाने की योजना बनी, 27 फरवरी की रात मृतक की पत्नी रौशनी ने पति किशोर को बहाने से बाहर गांव भेजा, इधर प्रेमी अपने साथियों के संग घात लगाए इंतजार कर रहा था, पति के घर से निकलते ही पत्नी ने प्रेमी लीलेश को कॉल कर बता दिया की मौका अच्छा है और यही कॉल उनके पकड़े जाने का कारण भी बना!

हत्या में प्रयुक्त थार वाहन

हत्यारों ने किशोर की बाइक का पीछा किया और सुनसान जगह देख तेज रफ्तार थार से किशोर की बाइक को टक्कर मार दी कई बार वाहन चढ़ाने की बात भी सामने आई, जब वे किशोर की मौत पर आश्वस्त हो गए तब लाश को घसीट कर किनारे फेक दिया और भाग गए।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया, कॉल डिटेल और कई साक्ष्य के साथ ही कड़ाई करने पर मृतक की पत्नी रौशनी ने हत्या करना कबूल कर लिया और तब तक प्रेमी भी पकड़ा जा चुका था आखिर में रायपुर के रहने वाले दो सहयोगियों सहित हत्या में प्रयुक्त थार वाहन भी जप्त कर लिया गया।

बता दें की रौशनी ने जैसे किशोर से लव मैरिज की थी ठीक वैसे ही लीलेश ने भी अपनी पत्नी से लव मैरिज की थी, लेकिन दोनों को अपने लव पेयर्स शायद पसंद नहीं आए?

यह अपराध नया नही है, आए दिन इस तरह की कहानी अखबारों की सुर्खियां बनती है अब तो पति की संदेहास्पद मौत या हत्या पर पुलिस सबसे पहले शक पत्नी पर करती है और लोग भी यही अंदाजा लगाने लगते हैं की हो न हो मामला अवैध संबंध का होगा?

प्रेम में बुराई नही है पर वासना बहुत बुरी है!
कहते हैं प्यार एक बार होता है और शायद नफरत भी, तो क्या हर नफ़रत की सजा मौत होनी चाहिए? ऐसे में तो कोई किसी को जिंदा रहने ही न दे!
वर्तमान समाज एक अजीब सी परिस्थियों को झेल रही है, माता पिता जन्म देते हैं कर्म हमें तय करने होते हैं, हर दूसरे घर से बेटी बागी निकल रही है, बेटा मन का कर रहा है, मां बाप आखिर में हार मान कर उन्हें माफ भी कर दे रहे हैं पर ऐसा करना, एक मुहब्बत के बाद फिर मुहब्बत?
और अगर पहली मुहब्बत नासमझी थी तो बात करके अलग क्यों नही हो जाते लोग, हत्या को समस्या का हल क्यों बनाया जाए?

आरोपी
रोशनी सारथी उम्र 24 साल मृतक किशोर की पत्नी
लीलेश कुलदीप पिता स्व.कृपाराम उम्र 27 साल निवासी खरोरा वार्ड नं 9 देना बैंक के पास
देवेंद्र कुमार देवांगन पिता सुरेश देवांगन उम्र 22 साल, निवासी सांकरा निमोरा जागृति नगर, धरसींवा थाना
अजय राज कुलदीप उर्फ राहुल पिता तुलाराम उम्र 21 साल निवासी जीके विडियो हॉल के पीछे सांकरा थाना धरसींवा

चारों पर हत्या और हत्या की साजिश का मामला दर्ज कर धारा 103 (1) और धारा 61 (2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा था डिप्टी रेंजर, स्थानीय लोगों ने किया विरोध!

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से लगे क्षेत्र में शासकीय...