मुंगेली स्टील प्लांट हादसा: 4 मृतकों के परिवार को 23-23 लाख का मुआवजा!

Date:

मुंगेली जिले के सारागांव स्थित कुसुम स्टील प्लांट में हादसे का शिकार हुए इंजीनियर और मजदूरों के परिजनों के साथ प्रबंधन की मुआवजे को लेकर सहमति बन गई है. प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता में हुई समझौते के तहत इंजीनियर जयंत साहू के परिजनों को 23 लाख और मजदूर अवधेश कश्यप के परिवार को 23 लाख का मुआवजा दिया गया. इसके पहले शनिवार को मृतक प्रकाश यादव और मनोज घृतलहरे के परिवारों को 23-23 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी थी. समझौते के बाद मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ।

पूरा मामला यह था की कुसुम स्मेल्टर्स प्राईवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट में गुरुवार को दोपहर 01:09 बजे के करीब भारी साइलो ( भंडारण टैंक) अचानक गिर गया. हादसे में 4 मजदूर साइलो टैंक की चपेट में आने से नीचे दब गए. मौके पर एक मजदूर मनोज कुमार धृतलहरे का रेस्क्यू कर उसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. वहीं शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन ने भारी साइलो को हटा लिया और मलबे के नीचे दबे तीन लोगों के शव बरामद किया गया. शवों की पहचान इंजीनियर बिलासपुर के सरकंडा निवासी जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू के अलावा दो मजदूर – जांजगीर-चांपा जिला के तागा निवासी अवधेश कश्यप पिता निखादराम कश्यप और बलौदाबाजार जिले के अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी यादव के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...