पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में विविध गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने निभाई संसद की भूमिका…पढ़ें!

Date:

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में विविध गतिविधियों के माध्यम से मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने निभाई संसद की भूमिका

खरोरा, 26 नवंबर :- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में संविधान दिवस के अवसर पर विविध शैक्षणिक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की महत्ता, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराते हुए संविधान के आदर्शों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य रजनी मिंज द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्याख्याता शाहिना परवीन ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों ने भी लोकतंत्र, समानता, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की महत्ता बताते हुए संविधान के आदर्शों को व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित लोकसभा सत्र विशेष आकर्षण रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांसद, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री एवं विपक्ष के नेता की भूमिकाएं निभाते हुए प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के माध्यम से संसदीय कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन किया। वहीं नाटक, भाषण, नारे एवं पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

उक्त आयोजन का सफल क्रियान्वयन उच्च माध्यमिक विभाग व्याख्याता अंकृति भिड़े एवं उच्च प्राथमिक विभाग शिक्षिका आंचल कसार द्वारा की गई।

कार्यक्रम में प्राचार्य रजनी मिंज, व्याख्याता शाहिना परवीन, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, जयंती साहू, प्रिया संघवी, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, योगेंद्र त्रिपाठी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव सिंह ठाकुर, शिवांगी निषाद, काशी रात्रे, यामिनी चंद्राकर, कुलेश्वर पाटिल, कन्हैया चतुर्वेदी, निशिता दीक्षित, अपूर्वा ओगरे, पारुल पांडेय, रुपशिखा साहू, पावस पटेल, नदीस साहू, सना करीम, योगिता देवांगन, शेख शेखर, आंचल कसार, जास्मी जोश, कृतिका वर्मा, पावेत्री साहू, प्रीति मिश्रा, लुकेश्वर उइके, विक्रम कुमार एवं आकाश कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खेत बचाओ अभियान के तहत कौड़वा के तहत किसानों को टिकाऊ खेती का संदेश…पढ़ें!

खेत बचाओ अभियान के तहत कौड़वा के तहत किसानों...

खरोरा: ग्राम पंचायत मुड़पार में मितानिन सम्मान समारोह आयोजित, स्वास्थ्य व पोषण कर्मियों का हुआ सम्मान…पढ़ें!

ग्राम पंचायत मुड़पार में मितानिन सम्मान समारोह आयोजित, स्वास्थ्य...