धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के कड़े संघर्ष से 10 पीड़ित परिवारों की धनतेरस बनी ऐतिहासिक…पढ़ें!

Date:

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के कड़े संघर्ष से 10 पीड़ित परिवारों की धनतेरस बनी ऐतिहासिक:

आईडीबीआई बैंक गबन मामले में हितग्राहियों को मिले लगभग 47 लाख रुपये*
• बाकी बची रकम दो किस्तों में वापस करने का बैंक प्रबंधन ने दिया लिखित आश्वासन।
• 10 महीने पूर्व आईडीबीआई बैंक की धरसींवा शाखा में हुआ था 1.50 करोड़ रुपये का वित्तीय गबन

धरसींवा।
जब जनप्रतिनिधि जनता के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से खड़ा हो जाए, तो बड़े से बड़ा बैंक प्रबंधन हो या जटिल व्यवस्था, न्याय की राह निकल ही आती है। धरसींवा ब्लाक मुख्यालय के आईडीबीआई बैंक शाखा में करीब आठ महीने पहले हुए 1.50 करोड़ रुपये के बड़े वित्तीय गबन के मामले में आखिरकार 09 महीने की लंबी और संघर्षपूर्ण लड़ाई रंग लाई। स्थानीय विधायक अनुज शर्मा के कड़े रुख और निरंतर प्रयासों के बाद धनतेरस के पावन अवसर पर बैंक प्रबंधन ने 10 पीड़ित गरीब हितग्राहियों को लगभग 47 लाख (सैंतालीस लाख रुपये की राशि लौटा दी है। बाकी हितग्राहियों की राशि जल्द ही दो क़िस्त में बैंक ने लौटने का वादा किया।

दस माह पूर्व हुआ था 1.50 करोड़ का गबन, 6 माह पहले आरोपी कर्मी पहुंचे जेल
उल्लेखनीय है कि दस महीने पूर्व आईडीबीआई बैंक के दो जालसाज कर्मचारियों ने 29 सीधे-साधे और गरीब ग्राहकों के खातों से छलपूर्वक लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये उड़ा दिए थे। अपनी जीवनभर की कमाई गंवा चुके पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर थे। मामला संज्ञान में आते ही विधायक अनुज शर्मा ने शासन-प्रशासन और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव बनाया, जिसके परिणामस्वरूप छह माह पूर्व ही दोनों धोखाधड़ी करने वाले बैंक कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विधायक ने बैंक प्रबंधन को लिया आड़े हाथों, 9 महीने तक लड़ी कानूनी व मैदानी लड़ाई!
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद असली चुनौती हितग्राहियों के खून-पसीने के पैसे वापस दिलाना था। विधायक अनुज शर्मा ने बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक हर एक गरीब का पैसा नहीं लौटता, यह लड़ाई जारी रहेगी और बैंक बन्द रहेगी जिसके बाद लगातार बैठकों, पत्राचार और कानूनी दबाव के चलते बैंक प्रबंधन को झुकना पड़ा। धनतेरस के दिन बैंक ने 47 लाख रुपये की तात्कालिक भरपाई कर दी तथा शेष बची राशि को अगले दो किस्तों में शीघ्र हितग्राहियों के खातों में जमा करने का लिखित आश्वासन दिया।


आँखों में छलके खुशी के आँसू, मिठाई खिलाकर किया विधायक का धन्यवाद!
धनतेरस के शुभ अवसर पर जैसे ही हितग्राहियों को उनकी गाढ़ी कमाई वापस मिली, पूरे बैंक परिसर में खुशी का माहौल छा गया। कई वृद्ध और गरीब हितग्राहियों की आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। दस परिवारों ने विधायक अनुज शर्मा का आभार जताते हुए उन्हें मिठाई खिलाई और आशीर्वाद दिया।
जनता का पैसा खून-पसीने की कमाई, हक का एक-एक पैसा दिलाना मेरी जिम्मेदारी—अनुज शर्मा
बैंक परिसर में उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ पैसों की वापसी नहीं, बल्कि अन्याय पर सत्य की विजय है। गरीब की कमाई का एक-एक रुपया उसकी मेहनत, पसीने और सपनों से जुड़ा होता है। किसी भी भ्रष्टाचारी या बैंक की लापरवाही को हम अपनी जनता का हक छीनने नहीं देंगे। 9 महीने की यह लड़ाई हमने एक परिवार की तरह लड़ी है। आज धनतेरस पर इन 10 परिवारों के चेहरों पर लौटी यह मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी दिवाली और सबसे बड़ी पूंजी है। जब तक अनुज शर्मा आपके प्रतिनिधि के रूप में खड़ा है, धरसींवा के किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

आईडीबीआई बैंक ग्राहकों के हितों की रक्षा और उनकी गाढ़ी कमाई की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। धरसींवा शाखा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत खेदजनक है। बैंक प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनतेरस के पावन अवसर पर प्रभावित हितग्राहियों को राशि लौटानी शुरू कर दी है और शेष राशि भी जल्द दो किस्तों में दे दी जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा मानक लागू किए गए हैं।आशीष त्रिपाठी
सीनियर रीजनल हेड
आईडीबीआई बैंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…पढ़ें!

खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पहांदा में कृषक...

महिला नेत्री के गंभीर आरोप…सम्मान पर सवाल?

विधानसभा चुनाव की आहट के साथ उत्तर प्रदेश में...

धनतेरस पर वाहन और फर्नीचर खरीदी: शुभ मुहूर्त, महत्व और विशेषताएं…

धनतेरस पर वाहन और फर्नीचर खरीदी: शुभ मुहूर्त, महत्व...