त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: आज सीएम विष्णु देव साय जशपुर में करेंगे मतदान…जानें और भी!

Date:

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। कुल 53 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 11,430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद वहीं वोटों की गिनती भी की जाएगी। हालांकि, बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से मतदान सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही होगा।

कोंडागांव में दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा मतदान
कोंडागांव में त्रिस्तरीय पंचायत के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। जिले की दो जनपद पंचायतों केशकाल और बड़े राजपुर में मतदान हो रहा है। मतदान दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। जनपद पंचायत केशकाल में 127 मतदान केन्द्रों में कुल 62,749 मतदाता हैं। जबकि जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में 147 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या 65,894 है।

सीएम विष्णु देव साय जशपुर में करेंगे मतदान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृहग्राम बगिया (जशपुर) में परिवार के साथ मतदान करेंगे। मतदान के बाद सीएम जशपुर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सोगड़ा आश्रम जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भी शामिल होंगे।

राजनांदगांव में 3 बजे तक होगी वोटिंग
राजनांदगांव जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में डोंगरगांव और डोंगरगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदान जारी है। यहां मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा। दोनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 472 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,30,650 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,16,084 पुरुष और 1,14,566 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बलौदाबाजार में बनाए गए 552 मतदान केंद्र
बलौदाबाजार जिले में जनपद पंचायत बलौदाबाजार और पलारी के लिए मतदान जारी है। मतदान के लिए कुल 552 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां 3 लाख 50 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में 1,926 पंच, 204 सरपंच, 50 जनपद सदस्य और 7 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान हो रहा है।

मतदान का समय और केंद्र
50 ब्लॉक में हो रही है वोटिंग
53 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए 11,430 मतदान केंद्र
मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक
बस्तर संभाग में सुबह 6:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक (सुरक्षा कारणों से)
पदों के लिए मतदान
30,990 पंच
3,802 सरपंच
1,122 जनपद सदस्य
145 जिला पंचायत सदस्य
मतदाता संख्या
पुरुष मतदाता: 26 लाख 37 हजार 306
महिला मतदाता: 26 लाख 91 हजार
तृतीय लिंग समुदाय: 65
कुल मतदाता: 53 लाख 28 हजार 371
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल पद
जिला पंचायत सदस्य: 433
जनपद पंचायत सदस्य: 2,973
ग्राम पंचायत सरपंच: 11,671
वार्ड पंच: 1 लाख 60 हजार 161
कुल पद: 1 लाख 75 हजार 258
तीनों चरणों में कुल मतदाता
पुरुष: 78 लाख 20 हजार 202
महिला: 79 लाख 92 हजार 184
अन्य: 194
कुल: 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580
इन जगहों पर हो रहे मतदान
बिलासपुर: कोटा और तखतपुर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मरवाही
मुंगेली: पथरिया
जांजगीर-चांपा: बलौदा और पामगढ़
सक्ती: सक्ती और डभरा
कोरबा: कटघोरा और पाली
रायगढ़: तमनार, लैलूंगा और घरघोड़ा
सारंगढ़-बिलाईगढ़: सारंगढ़
सूरजपुर: ओड़गी और प्रतापपुर
बलरामपुर: वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर
सरगुजा: लुण्ड्रा और बतौली
कोरिया: बैकुण्ठपुर
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: भरतपुर
जशपुर: फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार और पलारी
गरियाबंद: फिंगेश्वर और देवभोग
महासमुंद: महासमुंद
धमतरी: नगरी
बेमेतरा: बेरला और साजा
दुर्ग: धमधा
बालोद: गुरूर और गुंडरदेही
राजनांदगांव: डोंगरगढ़ और डोंगरगांव
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: अंबागढ़-चौकी
कोंडागांव: केशकाल और बड़ेराजपुर
बस्तर: बास्तानार, बकावण्ड और तोकापाल
नारायणपुर: ओरछा
उत्तर बस्तर कांकेर: अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा: कुआकोंडा
सुकमा: कोंटा
बीजापुर: भैरमगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...