छत्तीसगढ़ रायपुर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ आज 8 नवंबर दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
इस अधिवेशन का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत आज शाम 4.30 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगी।
जहां सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा से जुड़े देशभर के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, अभियंता और अधिकारी समेत कई प्रतिनिधि जुटेंगे। इस कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में आज से 11 नवंबर तक आयोजन होगा।
