अंबिकापुर में साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे गजेंद्ररथ गर्व

Date:

30 मई को साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे खरोरा के गजेंद्ररथ गर्व

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल का सफर पूरा हो रहा है इस पल को यादगार और ऐतिहासिक बनाने देशभर में कई आयोजन हो रहे हैं।
इसी क्रम में साउथ एशिया जनसरोकार सम्मान समारोह अंबिकापुर में ऐतिहासिक रूप से आयोजित है जहां पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े देशभर के हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है।
द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड कार्यक्रम माता राजमोहनी भवन अंबिकापुर में वैभवशाली पत्रकारिता महापर्व का पर्याय बन रहा है जहां लेखक, साहित्यकार, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और एक्टिविस्ट एक मंच पर संवाद करेंगे, देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर विचार गोष्ठी होगी।

उक्त आयोजन में रायपुर जिला से नगर खरोरा के वरिष्ठ पत्रकार लेखक गजेंद्ररथ गर्व को जनसरोकार सम्मान 2026 के लिए चुना गया है साथ ही प्रवक्ता के रूप में संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है।
गजेंद्ररथ गर्व छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं, पूर्व में प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 और विस्तार न्यूज चैनल में राजभाषा छत्तीसगढ़ी के संपादक की भूमिका निभा चुके हैं, वर्तमान में प्रदेशवाद पत्रिका के संपादक हैं और स्थानीय पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के साथ ही प्रदेश में भाषाई अस्मिता, जल जंगल जमीन बचाने प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में लगातार प्रादेशिक अस्मिता की मजबूत आवाज़ बने हुए हैं।

गजेंद्ररथ को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुने जाने पर छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ प्रदेश संगठन, समस्त जिला और खरोरा इकाई कार्यकारणी सदस्यों सहित नगर के प्रबुद्ध साथियों ने बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसियेशन ने भी अपने प्रदेश प्रवक्ता, फिल्म लेखक, निर्देशक को इस सम्मान के लिए बधाई दी है।
गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी ने इसे गौरव का क्षण बताया है और गजेंद्ररथ को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लगातार बढ़ती गर्मी पर PM मोदी का संदेश पढ़ें!

प्रिय देशवासियों देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़...

गाय मारकर जूता दान जैसे ही शराब बेचकर महतारी वंदन!

गाय मारकर जूता दान जैसे ही शराब बेचकर महतारी...

सराफा व्यापारी को लुटा, गोली मार कर भागे लुटेरे, व्यापारी की मौत…पढ़ें!

गौरेला पेंड्रा मरवाही: मंगलवार को पेंड्रा के कोटमी साप्ताहिक...