संवेदनशीलता: मैनपुर थाना प्रभारी की मानवता बनी मिसाल…पढ़ें!

Date:

थानेदार शिवशंकर हुर्रा ने पेश की इंसानियत की मिसाल, असहाय वृद्ध महिला के लिए बनाया घर

इतेश न्यूज़ सर्विस (ENS)
मैनपुर, छत्तीसगढ़।

थाना मैनपुर क्षेत्र से एक बेहद मानवीय और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहाँ थानेदार शिवशंकर हुर्रा ने इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है। कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर एक असहाय वृद्ध महिला को उन्होंने नई ज़िंदगी की उम्मीद दे दी।

जानकारी के अनुसार, यह वृद्ध महिला लंबे समय से बिना किसी आश्रय के खुले में रह रही थी। जब इसकी खबर थानेदार शिवशंकर हुर्रा को मिली, तो उन्होंने पहले उसे वृद्धाश्रम ले जाने का सुझाव दिया, लेकिन महिला अपना क्षेत्र छोड़कर कहीं जाने को तैयार नहीं थी। ऐसे में मानवता को प्राथमिकता देते हुए थानेदार हुर्रा ने उसी स्थान पर स्वयं अपने हाथों से वृद्ध महिला के लिए एक छोटा-सा घर बनवा दिया।

घर ही नहीं, उन्होंने महिला की ज़रूरी जरूरतों का पूरा सामान, रहने-खाने की व्यवस्था और राशन का इंतज़ाम भी किया। इस संवेदनशील कदम ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया है और पुलिस विभाग के इस मानवीय रूप की हर ओर सराहना हो रही है।

जब वृद्ध महिला ने अपना नया घर देखा, तो वह भावुक होकर रो पड़ी और थानेदार शिवशंकर हुर्रा को अपना बेटा बताते हुए ढेर सारा आशीर्वाद दिया। यह दृश्य देखकर स्वयं थानेदार की भी आंखें नम हो गईं।

मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा के इस कार्य को क्षेत्र में खूब सराहा जा रहा है। उनके इस कदम ने साबित कर दिया है कि वर्दी में सख़्ती ही नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदना भी बसती है।

सौजन्य: इतेश सोनी, ENS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...