राजधानी के विधानसभा इलाके में मिली 3साल के बच्चे का शव! हत्यारा कौन?

Date:

रायपुर : राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में एक तीन साल के बच्चे की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मासूम का शव वीआईपी सिटी के गोलचौक के पास झाड़ियों में पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को बच्चा अपने नाबालिग रिश्तेदार के साथ घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अंततः रात करीब 11 बजे बच्चे का शव झाड़ियों में मिला। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई है। घटना के समय बच्चे के साथ मौजूद नाबालिग रिश्तेदार से पूछताछ की जा रही है, जो इस मामले में मुख्य संदिग्ध है। ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर के अनुसार, नाबालिग से गहन पूछताछ की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...