युवती ने तंदुला में लगाई जानलेवा छलांग फिर क्या हुआ…पढ़िए!

Date:

बालोद में युवती ने तांदुला जलाशय में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश; रोते हुए बोली – अब किसी पर भरोसा नहीं… मुझे कान्हा के पास जाना है

संजय सोनी | बालोद
गुरुवार शाम 5.30 बजे बालोद जिले के तांदुला जलाशय में कूदकर एक 19 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की कोशिश की। युवती पैदल ही घर से निकलकर लगभग 14 किमी दूर स्थित तांदुला जलाशय पहुंची और छलांग लगा दी। सौभाग्य से उसी समय इवनिंग वॉक पर निकले कुछ युवकों ने उसे डूबते देखा और बिना देर किए उसे बाहर निकाल लिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद एम्बुलेंस से युवती को जिला अस्पताल लाया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान युवती रोती रही। अस्पताल पहुंचने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने रोते हुए कहा – अब किसी के ऊपर भरोसा नहीं रहा। मैंने पैसे दिए, सहयोग किया, फिर भी मुझ पर विश्वास नहीं किया। मुझे अब कान्हा के पास जाना है।

बालोद पुलिस के अनुसार युवती बालोद थाना क्षेत्र की निवासी है। जो शाम को देउरतराई के पास तांदुला जलाशय के दीवाल से नीचे उतर कर कूद गई। युवती 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद पिछले एक साल से घर पर ही रह रही थी। परिजन खेत और मजदूरी के काम में व्यस्त थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से निकली। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।

घटना की जानकारी मिलते ही बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज जारी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह जांच की जा रही है कि युवती जलाशय तक पैदल आई थी या किसी अन्य माध्यम से। तांदुला जलाशय में कूदने का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...