बलौदाबाजार: छात्रा का शारीरिक शोषण का मामला, प्रधानपाठक, शिक्षिका निलंबित…पढ़िए पूरी खबर!

Date:

बलौदाबाजार: जिले के सिमगा विकासखंड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता में दो छात्राओं के शारीरिक शोषण के मामले में प्रभारी प्रधान पाठक और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं देने के मामले में स्कूल की एक शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है. आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. लगातार दो छात्राओं के शारीरिक शोषण की घटना से गांव में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है।

यह मामला बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता का है. स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल साहू द्वारा कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत हुई है. दरअसल, जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के अनुसार शिक्षक देवलाल ने 19 सितंबर को दोपहर में छात्रा को प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने एक मकान में ले जाकर शारीरिक शोषण किया. इसी तरह की घटना 30 अगस्त को भी उसी कक्षा की एक छात्रा के साथ हुई थी।

शुक्रवार की घटना की शिकायत होने से न केवल स्कूल, बल्कि गांव में बवाल मच गया. छात्रा के परिजनों ने प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. बताते हैं कि 30 अगस्त को छात्रा के साथ हुई घटना की जानकारी स्कूल की शिक्षिका हेमा देवांगन को थी लेकिन उनके द्वारा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई. जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन को आज सस्पेंड कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...