थोकन धर तो बाहिनी मोर लइका ला…फिर महतारी गायब! पढ़ें पूरा मामला

Date:

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक, महिला मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंची थी और उसने गायनिक वार्ड के बाहर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी को बच्ची को सौंपते हुए बाथरूम जाने की बात कही। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस, तलाश जारी
काफी देर तक महिला के नहीं लौटने पर जब खोजबीन की गई तो उसका कहीं पता नहीं चला। तुरंत ही अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV Footag खंगालना शुरू किया और महिला की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

दो महिलाओं के साथ अस्पताल पहुंची थी संदिग्ध
मिली जानकारी के अनुसार, महिला दो अन्य महिलाओं के साथ अस्पताल आई थी। उनके पास एक बड़ा बच्चा और यह नवजात भी था। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले पूरे वार्ड की रेकी की और फिर अचानक ही बच्ची को छोड़कर फरार हो गई
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब CCTV फुटेज और अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर महिला की तलाश कर रही है। घटना के बाद से अस्पताल प्रबंधन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। फिलहाल बच्ची सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...