तिल्दा: नेशनल प्रेस डे पर पत्रकारों की संगोष्ठी, राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का आयोजन

Date:

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई ने धूमधाम से मनाया नेशनल प्रेस डे!

पत्रकारों की भूमिका, चुनौतियों और एआई के प्रभाव पर हुई सारगर्भित चर्चा

तिल्दा-नेवरा। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा 16 नवंबर, रविवार को नेशनल प्रेस डे समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, माँ शारदा और भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना के साथ हुई।
कार्यक्रम में सीपीएम के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र रथ (गर्व) वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, समाजसेवी महेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष शर्मा (प्रदेश सचिव, सीपीएम), सुनील सोनी (सीपीएम), प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं धर्मगुरु सुरेन्द्र द्विवेदी शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार यदु, अध्यक्ष – राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने की तथा मंच संचालन राजेन्द्र प्रसाद साहू ने किया। प्रदेश भर से जुटे वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने सभा को संबोधित किया।
एआई और पत्रकारिता पर विशेष संगोष्ठी

संगोष्ठी में अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के पत्रकारिता पर प्रभाव को लेकर मुख्य अतिथि गजेन्द्र रथ वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बदलते दौर में पत्रकारों को डिजिटल और एआई आधारित तकनीकों को अपनाना होगा, ताकि सत्य, तथ्य और निष्पक्षता की पत्रकारिता को और मजबूत किया जा सके।
वहीं समाजसेवी महेन्द्र साहू ने प्रेस की स्वतंत्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

सम्मान समारोह

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर आनंद गुप्ता ने सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य रूप से उपस्थित पत्रकार
राम खिलावन यादव, सुनील यादव, पवन बघेल, धीरेन्द्र जयसवाल, भूपेन्द्र रात्रे, संतोष सांडे, भानुप्रताप भट्ट, अनिल भट्ट, अमजद खान, मनीषा टंडन सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...